Search

 
 
 

रांची में श्रावणी मेले को लेकर बदली ट्रैफिक व्यवस्था, 2 अगस्त से कई मार्गों पर वाहनों की एंट्री रहेगी बंद

Ranchi : रांची में श्रावणी मेला को लेकर पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (यातायात), रांची ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है. यह बदलाव 2 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी. विशेष रूप से सोमवार को पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi : रांची में श्रावणी मेला को लेकर पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस अधीक्षक (यातायात), रांची ने ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया है. यह बदलाव 2 अगस्त से 28 अगस्त 2026 तक लागू रहेगी. विशेष रूप से सोमवार को पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है.


यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुगम आवागमन के लिए विभिन्न स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की है. कटहल मोड़, तिलता चौक, रातू-पिस्का मोड़ की ओर से आने वाले वाहन बिरला मैदान पार्किंग में, जबकि धुर्वा, तुपुदाना, बिरसा चौक, हिनू, डोरंडा, मेन रोड, रेडियम चौक, लालपुर, कांटाटोली, हरमू और अरगोड़ा की ओर से आने वाले वाहन बानो मंजिल रोड स्थित मैदान में पार्क कर सकेंगे.

 

वहीं, कांके, पिठोरिया, बूटी मोड़, रिम्स, करमटोली और आसपास के क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रांची विश्वविद्यालय फुटबॉल मैदान (मोरहाबादी) पार्किंग निर्धारित की गई है.


श्रावणी मेला के दौरान शनि मंदिर, दुर्गा मंदिर, मीनाक्षी गली, गोशाला और बालाजी मंदिर से पहाड़ी मंदिर जाने वाले मार्गों पर सभी प्रकार के वाहनों का परिचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. आवश्यकता पड़ने पर शहर के अन्य मार्गों पर भी अस्थायी रूप से ट्रैफिक डायवर्ट या रोका जा सकता है.

यातायात पुलिस ने आम नागरिकों और श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे पहाड़ी मंदिर के आसपास सड़कों पर दोपहिया या चारपहिया वाहन खड़ा न करें. केवल चिन्हित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें, ताकि ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू बनी रहे और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही