Search

 
 
 

Jamtara News: सड़क जाम हटाने पहुंचे ट्रैफिक हवलदार की पिटाई, दो आरोपी गिरफ्तार

Jamtara News: हवलदार ने टोटो को सड़क से हटाने का प्रयास किया. इसी दौरान टोटो चालक वहां पहुंचा और पुलिसकर्मी के साथ गाली-गलौज करने लगा. हवलदार द्वारा विरोध करने पर चालक ने उनका कॉलर पकड़ लिया. इसके बाद वहां पहुंचे दो अन्य युवकों ने भी चालक का साथ दिया और तीनों ने मिलकर हवलदार के साथ मारपीट शुरू कर दी.
 
करमाटांड़ थाना

Jamtara News: जिले के करमाटांड़ थाना क्षेत्र में रविवार शाम यातायात व्यवस्था संभाल रहे एक ट्रैफिक हवलदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. गणपत चौक के पास सड़क जाम हटाने के दौरान एक टोटो चालक और उसके दो साथियों ने ट्रैफिक हवलदार के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की. आरोप है कि तीनों ने हवलदार का कॉलर पकड़कर लात-घूंसों से पिटाई कर दी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची संध्या गश्ती दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया.

 

मिली जानकारी के अनुसार, करमाटांड़ थाना में प्रतिनियुक्त ट्रैफिक हवलदार मसुधन हांसदा (43) रविवार शाम करीब चार बजे गणपत चौक पर यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे. इसी दौरान करमाटांड़ से मधुपुर जाने वाली सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई और जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई. जाम हटाने के लिए हवलदार स्टेशन की ओर बढ़े तो बीच सड़क पर एक इलेक्ट्रिक टोटो खड़ा मिला, जिससे आवागमन बाधित हो रहा था.

इसे भी पढ़ें:

हवलदार ने टोटो को सड़क से हटाने का प्रयास किया. इसी दौरान टोटो चालक वहां पहुंचा और पुलिसकर्मी के साथ गाली-गलौज करने लगा. हवलदार द्वारा विरोध करने पर चालक ने उनका कॉलर पकड़ लिया. इसके बाद वहां पहुंचे दो अन्य युवकों ने भी चालक का साथ दिया और तीनों ने मिलकर हवलदार के साथ मारपीट शुरू कर दी.

 

इसी बीच संध्या गश्ती दल मौके पर पहुंच गया. पुलिस वाहन को देखते ही एक आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिसकर्मियों ने दो युवकों को पकड़ लिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फुकबंदी निवासी पांशु शेख (22) और करमाटांड़ निवासी मंथन गुप्ता (29) के रूप में हुई है.

 

घटना के बाद पीड़ित हवलदार मसुधन हांसदा ने थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की जांच कर रही है.

 

ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी से मारपीट की इस घटना ने यातायात व्यवस्था और कानून का पालन कराने के दौरान पुलिस के सामने आने वाली चुनौतियों को एक बार फिर उजागर कर दिया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही