Search

 
 
 

Ranchi News: ट्रैफिक पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, 3116 वाहनों का कटा चालान

Ranchi News: राजधानी रांची में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार, 25 अगस्त को विशेष अभियान चलाया. शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में चार पहिया, दो पहिया, ऑटो और टोटो वाहनों की सघन जांच की गई.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: राजधानी रांची में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार, 25 अगस्त को विशेष अभियान चलाया. शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में चार पहिया, दो पहिया, ऑटो और टोटो वाहनों की सघन जांच की गई.

इसे भी पढ़ें: 

अभियान के दौरान कुल 3116 चालान काटे गए. इनमें सबसे अधिक बिना हेलमेट वाहन चलाने के 1311 चालान और नो पार्किंग/सड़क पर पार्किंग के 1291 चालान शामिल हैं. इसके अलावा ओवरस्पीड के 202, रेड लाइट उल्लंघन के 129, गलत दिशा में वाहन चलाने के 42 और बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 22 चालान किए गए.

 

पुलिस ने ट्रिपल राइडिंग, बिना सीट बेल्ट, शराब के नशे में वाहन चलाने, फैंसी नंबर, ब्लैक फिल्म, प्रेशर हॉर्न, प्रदूषण प्रमाणपत्र समेत अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर भी कार्रवाई की.

 

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, 1 अगस्त से 25 अगस्त 2026 तक कुल 77,403 चालान मोटरयान अधिनियम के तहत जारी किए जा चुके हैं.

 

रांची यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से मोटरयान अधिनियम का पालन करने की अपील की है. पुलिस ने विशेष रूप से चेतावनी दी है कि कोई भी चालक अपने वाहन पर किसी दूसरे वाहन का नंबर लगाकर परिचालन न करे. ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर वाहन जब्त करने के साथ चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही