Search

 
 
 

Ranchi News: ट्रैफिक पुलिस ने 20 दिनों में काटे 67 हजार से ज्यादा चालान

Ranchi News: अभियान के दौरान कुल 3497 चालान काटे गए. इनमें सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर हुई. बिना हेलमेट के 2007 चालान काटे गए. वहीं नो पार्किंग/सड़क पर पार्किंग के 958, ओवर स्पीड के 233, रेड लाइट जंप करने के 110 और प्रदूषण के 39 चालान किए गए.
 
सांकेतिक तस्वीर

Ranchi News: राजधानी रांची में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ रविवार को ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाया.

इसे भी पढ़ें: 

वरीय पुलिस अधीक्षक, रांची के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में शहर के सभी यातायात थाना क्षेत्रों में चार पहिया, दो पहिया, ऑटो और टोटो की सघन जांच की गई.

 

अभियान के दौरान कुल 3497 चालान काटे गए. इनमें सबसे ज्यादा कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने वालों पर हुई. बिना हेलमेट के 2007 चालान काटे गए. वहीं नो पार्किंग/सड़क पर पार्किंग के 958, ओवर स्पीड के 233, रेड लाइट जंप करने के 110 और प्रदूषण के 39 चालान किए गए.

 

इसके अलावा बिना ड्राइविंग लाइसेंस के 27, नो एंट्री के 16, ट्रिपल राइडिंग के 6, सीट बेल्ट नहीं लगाने के 5, शराब पीकर वाहन चलाने के 2 और गलत साइड से वाहन चलाने के 8 मामलों में भी कार्रवाई की गई.

 

रांची ट्रैफिक पुलिस के अनुसार 1 सितंबर से 20 सितंबर 2026 तक कुल 67,359 चालान मोटरयान अधिनियम के तहत जारी किए गए हैं.

 

ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे मोटरयान अधिनियम के नियमों का पालन करें और हेलमेट, सीट बेल्ट समेत सभी जरूरी सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं.

 

पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि किसी दूसरे वाहन का नंबर अपने वाहन पर लगाकर चलने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. ऐसे वाहन पकड़े जाने पर उन्हें जब्त कर चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही