Search

 
 
 

Jamshedpur News: ट्रैफिक पुलिस का महाअभियान: हर मोड़ पर सख्त पहरा, नियम तोड़ा तो खैर नहीं

जमशेदपुर की सड़कों पर अब बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के निकलने वाले वाहन चालकों की खैर नहीं है.
 

Jamshedpur: जमशेदपुर की सड़कों पर अब बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के निकलने वाले वाहन चालकों की खैर नहीं है. शहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कड़े रुख के बाद आज से पूरे जमशेदपुर में एक बड़ा और विशेष ट्रैफिक चेकिंग अभियान शुरू किया है. इस अभियान के तहत शहर के तमाम प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती पहले से कहीं ज्यादा बढ़ा दी गई है, ताकि नियमों का उल्लंघन करने वाले किसी भी हाल में बचकर न निकल सकें.

 


इस बार पुलिस का मुख्य फोकस सड़कों पर होने वाले हादसों को रोकना और लोगों को सुरक्षित रखना है. पुलिस प्रशासन द्वारा बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वालों, तय सीमा से ज्यादा तेज रफ्तार में वाहन दौड़ाने वालों, और बिना सीट बेल्ट के कार चलाने वालों पर पैनी नजर रखी जा रही है. इसके साथ ही शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ सबसे सख्त रुख अपनाया जा रहा है, क्योंकि ऐसे लोग न सिर्फ अपनी बल्कि दूसरों की जान भी जोखिम में डालते हैं.

 


एसएसपी ने ट्रैफिक पुलिस को दोटूक शब्दों में स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नियम तोड़ने वाले चाहे कोई भी हों, उन पर किसी भी तरह की ढिलाई या पैरवी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तुरंत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि यह अभियान किसी को परेशान करने के लिए नहीं, बल्कि नागरिकों की सुरक्षा के लिए है. यह सख्ती आने वाले दिनों में भी इसी तरह लगातार जारी रहेगी, इसलिए समझदारी इसी में है कि हर नागरिक जिम्मेदार बने, ट्रैफिक नियमों का पालन करे और सुरक्षित सफर का हिस्सा बने.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही