Search

 
 
 

सलमान खान की मातृभूमि का ट्रेलर आउट, एक्शन और इमोशन से भरपूर है फिल्म

Lagatar Desk : ट्रेलर की शुरुआत चीनी सैनिकों से होती है, जो आपस में भारतीय सेना को लेकर बातचीत करते नजर आते हैं. इसके बाद भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच टकराव के दृश्य दिखाए जाते हैं.
 
फाइल फोटो

Lagatar Desk : एक्टर सलमान खान की स्टारर फिल्म मातृभूमि रिलीज के लिए तैयार है. यह फिल्म 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का करीब साढ़े चार मिनट का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. ट्रेलर में सलमान खान जबरदस्त एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं. 

 

 

भारत-चीन के बीच तनाव की दिखी झलक

 

ट्रेलर की शुरुआत चीनी सैनिकों से होती है, जो आपस में भारतीय सेना को लेकर बातचीत करते नजर आते हैं. इसके बाद भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच टकराव के दृश्य दिखाए जाते हैं. ट्रेलर में सैनिकों को अपने परिवार से विदा लेकर देश की रक्षा के लिए बॉर्डर पर जाते हुए भी दिखाया गया है.

 

 

आगे कहानी में भारत और चीन के बीच तनाव की स्थिति देखने को मिलती है. दोनों देशों के सैनिकों के बीच तनातनी बढ़ती जाती है. इसी दौरान सलमान खान कहते नजर आते हैं कि हमारी तरफ से एक भी गोली नहीं चलेगी. इसके बाद दोनों देशों की सेनाओं के बीच जबरदस्त संघर्ष देखने को मिलता है.

 

सलमान के साथ रोमांस करती दिखीं चित्रांगदा सिंह

ट्रेलर में सलमान खान एक्शन के साथ-साथ इमोशनल अंदाज में भी नजर आए हैं. एक्ट्रेस   चित्रांगदा सिंह फिल्म में उनकी पत्नी की भूमिका निभा रही हैं. दोनों के बीच रोमांटिक केमिस्ट्री भी देखने को मिलती है. वहीं, बॉर्डर पर तनाव के बीच चित्रांगदा का किरदार सलमान खान के साथ खड़ा नजर आता है. ट्रेलर के आखिर में दोनों देशों के सैनिकों को एक-दूसरे का अभिवादन करते हुए दिखाया गया है.

 

फिल्म की स्टारकास्ट

इस वॉर ड्रामा फिल्म में सलमान खान और चित्रांगदा सिंह के अलावा अनूप बिक्रम शाही, मुकेश ऋषि, अंकुर भाटिया और अभिलाष चौधरी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन अपूर्व लाखिया ने किया है, जबकि इसके निर्माता सलमान खान हैं. फिल्म 'सलमान खान फिल्म्स' के बैनर तले बनी है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही