Ranchi News: रविवार और राष्ट्रीय अवकाश के दिन ट्रेन टिकट आरक्षण के लिए यात्रियों को अब दोपहर 2 बजे की बाध्यता नहीं रहेगी. रांची रेलवे आरक्षण कार्यालय का एक काउंटर रात 8 बजे तक खुला रहेगा. दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल ने यात्रियों की सुविधा के लिए यह बदलाव किया है.
इसे भी पढ़ें:
नई व्यवस्था 15 नवंबर से लागू होगी. फिलहाल इसे तीन महीने के लिए प्रायोगिक तौर पर शुरू किया जा रहा है. अब तक रविवार और राष्ट्रीय अवकाश के दिनों में रांची आरक्षण कार्यालय के सभी काउंटर दोपहर 2 बजे तक ही टिकट बुकिंग करते थे. नई व्यवस्था के तहत एक काउंटर छह घंटे अधिक यानी रात 8 बजे तक काम करेगा.
इससे नौकरी-पेशा लोगों और सप्ताहांत में टिकट आरक्षण कराने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी. हालांकि, यह सुविधा फिलहाल केवल एक काउंटर पर उपलब्ध होगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

