Search

 
 
 

Ramgarh News: रामगढ़ में जनगणना के दूसरे चरण की ट्रेनिंग शुरू

Ramgarh News: उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि जनगणना के आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सटीकता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.
 
बैठक करते डीसी

Ramgarh News: जनगणना के दूसरे चरण को लेकर सोमवार को समाहरणालय में डीसी ऋतुराज की अध्यक्षता में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के तहत 26 एवं 27 अक्टूबर 2026 को चार्ज पदाधिकारियों एवं सहायक चार्ज पदाधिकारियों, जबकि 28 एवं 29 अक्टूबर को जिले के सभी तकनीकी सहायकों (जनगणना) को प्रशिक्षण दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:

उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि जनगणना के आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं एवं नीतियों के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सटीकता, पारदर्शिता और समयबद्धता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया.

 

प्रशिक्षण के दौरान जनगणना कार्य निदेशालय, झारखंड के उपनिदेशक केश्या नायक ने जनगणना की परिचालन प्रक्रिया, पदाधिकारियों की भूमिका एवं जिम्मेदारियों की जानकारी दी. साथ ही CMMS के PE मॉड्यूल, एनेुमरेशन ब्लॉक (EB) गठन, प्रशिक्षण प्रबंधन, लॉजिस्टिक्स, डैशबोर्ड, सब-EB सीमांकन, लेआउट मैप, संक्षिप्त गृह सूची एवं चार्ज रजिस्टर तैयार करने की प्रक्रिया का सैद्धांतिक और व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया.

 

कार्यक्रम में जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शंकर प्रसाद सिंह, सांख्यिकी अन्वेषक सह जिला समन्वयक शिवालिका सुंदरम सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही