Search

 
 
 

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दिया गया सुविधा कैंडिडेट/एनकॉर पोर्टल एवं सी-विजिल ऐप का प्रशिक्षण

 
Ramgarh : आगामी रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के मद्देनजर रविवार को अनुमंडल कार्यालय रामगढ़ के सभागार में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया. निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन की उपस्थिति में जिले के विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचन आयोग की सुविधा कैंडिडेट/एनकॉर पोर्टल एवं सी-विजिल ऐप का प्रशिक्षण दिया गया. इस दौरान जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी बीरेंद्र प्रसाद एवं मैनेजर आईटी वेदांत कुमार ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को सुविधा ऐप/एनकॉर पोर्टल के माध्यम से आगामी रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के दौरान बैठक, सभा, रोड शो, रैली, लाउडस्पीकर, हेलीकॉप्टर आदि के इस्तेमाल हेतु अनुमति प्राप्त करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी. इसे भी पढ़ें: रामगढ़">https://lagatar.in/lok-janshakti-party-r-will-contest-ramgarh-by-election-decision-in-state-committee-meeting-final-decision-left-on-chirag/">रामगढ़

उपचुनाव लड़ेगी लोक जनशक्ति पार्टी (आर), प्रदेश समिति की बैठक में न‍िर्णय, अंत‍िम फैसला च‍िराग पर छोड़ा

आदर्श आचार संहिता अनुपालन की दी गई जानकारी

साथ ही सभी को सी-विजिल ऐप एवं इसके माध्यम से आदर्श आचार संहिता के अनुपालन को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई. इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातु, उड़नदस्ता दल, स्टैटिक निगरानी दल, वीडियो निगरानी दल के दण्डाधिकारियों/ कर्मियों, प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें:हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-now-children-will-get-ragi-laddoos-in-anganwadi-centers/">हजारीबाग

: अब आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को मिलेगा रागी का लड्डू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही