Search

 
 
 

BAU में ‘उन्नत मक्का उत्पादन’ पर प्रशिक्षण, किसानों को दी गई स्प्रेयर मशीन की जानकारी

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में लांस नायक अल्बर्ट एक्का के गांव से आए 100 किसानों के लिए ‘उन्नत मक्का उत्पादन’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से मक्का उत्पादन बढ़ाने के प्रति जागरूक करना था. किसानों को निःशुल्क स्प्रेयर मशीन भी बांटी गई.
 

Ranchi : बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) में लांस नायक अल्बर्ट एक्का के गांव से आए 100 किसानों के लिए ‘उन्नत मक्का उत्पादन’ विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से मक्का उत्पादन बढ़ाने के प्रति जागरूक करना था. किसानों को निःशुल्क स्प्रेयर मशीन भी बांटी गई.

 

फसल को कीड़ों एवं रोगों से बचाने के लिए प्रभावी रसायन छिड़काव पर जोर देते हुए बीएयू के कुलपति डॉ. एस.सी. दुबे ने किसानों को बैटरी संचालित स्प्रेयर मशीन के उपयोग की जानकारी दी.

 

आनुवंशिकी एवं पौधा प्रजनन विभाग की अध्यक्ष डॉ. मणिगोपा चक्रवर्ती ने बताया कि यह प्रशिक्षण मक्का संबंधी अखिल भारतीय समन्वित अनुसंधान परियोजना (आईसीएआर) की जनजातीय उप योजना के तहत आयोजित किया गया है.

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुसंधान निदेशक डॉ. पी.के. सिंह, कृषि संकाय के डीन डॉ. डी.के. शाही तथा निदेशक (बीज एवं प्रक्षेत्र) डॉ. शंभूनाथ कर्माकर भी उपस्थित रहे.

 

कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को मक्का की उन्नत खेती से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दीं. डॉ. मणिगोपा चक्रवर्ती ने उन्नत किस्मों, डॉ. सुनील कुमार ने विशेष मक्का, डॉ. सी.एस. सिंह ने उत्पादन तकनीक, डॉ. मिलन कुमार चक्रवर्ती ने कीट नियंत्रण, डॉ. मनोज कुमार बर्णवाल ने रोग एवं उपचार तथा डॉ. योगेंद्र प्रसाद ने चारा मक्का के बारे में विस्तार से जानकारी दी.

 

इस अवसर पर अल्बर्ट एक्का प्रखंड (गुमला) के जारी पंचायत के मुखिया दिलीप बड़ाईक ने प्रशिक्षणार्थियों का परिचय वैज्ञानिकों से कराया. कार्यक्रम में अल्बर्ट एक्का के पुत्र विंसेंट एक्का भी उपस्थित रहे. वहीं, ललितेश्वर सिंह एवं जयंत कुमार ने किसानों का निबंधन कार्य संपन्न कराया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही