Search

 
 
 

रामगढ़ में पुलिस अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम

प्रशिक्षण में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कांडों में जब्त प्रदर्शों (अफीम, डोडा, गांजा आदि) के निष्पादन के बारे में विस्तार से बताया गया.एसपी अजय कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों को जब्त प्रदर्शों के त्वरित निष्पादन के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिये.
 

Ramgarh : रामगढ जिला पुलिस कार्यालय सभागार में एसपी अजय कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में पतरातु एसडीपीओ सहित सभी थाना व ओपी प्रभारियों ने भाग लिया. प्रशिक्षण में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज कांडों में जब्त प्रदर्शों (अफीम, डोडा, गांजा आदि) के निष्पादन के बारे में विस्तार से बताया गया.


रामगढ़ के डीएसपी (मुख्यालय) चन्दन वत्स ने उपस्थित सभी पुलिस पदाधिकारियों को जब्त प्रदर्शों के निष्पादन के संबंध में नियमानुसार प्रशिक्षण दिया. अंत में एसपी अजय कुमार ने पुलिस पदाधिकारियों को जब्त प्रदर्शों के त्वरित निष्पादन के संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिये.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही