Search

 
 
 

SNMMCH में किन्नरों का हंगामा, इलाज में लापरवाही व अव्यवस्था पर जताई नाराजगी

शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में बुधवार को किन्नरों ने जमकर हंगामा किया. आपातकालीन वार्ड (इमरजेंसी) के सामने किन्नरों ने जमकर हंगामा किया. उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई.
 

Dhanbad :  शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH) में बुधवार को किन्नरों ने जमकर हंगामा किया. आपातकालीन वार्ड (इमरजेंसी) के सामने किन्नरों ने जमकर हंगामा किया. उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई.

 

मरीज को बेहतर इलाज नहीं मिलने पर हुईं आक्रोशित 

दरअसल किन्नर समाज से जुड़े एक मरीज को एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मरीज को बेहतर इलाज नहीं मिलने पर किन्नर समूह आक्रोशित हो गया और इमरजेंसी वार्ड में हंगामा करने लगा.

इस दौरान अस्पताल में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें समझाने और वहां से हटाने की कोशिश की. हंगामे के कारण कुछ समय के लिए अन्य मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ा. 

 

अस्पताल की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई है

हंगामा कर रही किन्नरों ने आरोप लगाया कि एसएनएमएमसीएच में स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है. अस्पताल में साफ-सफाई की घोर कमी है और दवाइयों की उपलब्धता नहीं है, जिससे मरीजों को उचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिल रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल में दलालों का बोलबाला है, जिससे मरीज और उनके परिजन परेशान रहते हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही