Search

 
 
 

पटना में TRE-4 अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री बोले- जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन, तैयारी पर ध्यान दें

पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर माहौल फिर गरमा गया. नोटिफिकेशन जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों को गुस्सा फिर से फूट पड़ा है. अभ्यर्थी पटना की सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे है. अभ्यर्थियों को कहना है विज्ञापन बहुत जल्द जारी करने की बात कही गई थी पर अब तक ऐसा नहीं किया गया. हमें कब से आश्वासन ही दिया जा रहा है.
 

Patna : पटना में शिक्षक भर्ती परीक्षा TRE-4 को लेकर माहौल फिर गरमा गया. नोटिफिकेशन जारी नहीं होने से अभ्यर्थियों को गुस्सा फिर से फूट पड़ा है. अभ्यर्थी पटना की सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे है. अभ्यर्थियों को कहना है विज्ञापन बहुत जल्द जारी करने की बात कही गई थी पर अब तक ऐसा नहीं किया गया. हमें कब से आश्वासन ही दिया जा रहा है.

 

प्रदर्शन की शुरुआत पटना कॉलेज परिसर से हुई, लेकिन देखते ही देखते आंदोलन ने बड़ा रूप ले लिया और अशोक राजपथ का इलाका पूरी तरह तनाव के माहौल में बदल गया. नोटिफिकेशन को लेकर अभ्यर्थी कई बार प्रदर्शन कर चुके है. अभ्यर्थियों ने इससे पहले 8 मई को प्रदर्शन किया था, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया था. 


इसी नाराजगी के बीच छात्र संगठनों और शिक्षक अभ्यर्थियों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन का आह्वान किया था. बीपीएससी कार्यालय तक मार्च निकालने की तैयारी की गई थी. अभ्यर्थी हाथों में पोस्टर और बैनर लिए “TRE-4 नोटिफिकेशन जारी करो” और “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो” जैसे नारे लगा रहे थे. प्रदर्शन का नेतृत्व छात्र नेता सौरव कुमार और खुश्बू पाठक कर रहे थे.


हालांकि प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी. अशोक राजपथ को छावनी में तब्दील कर दिया गया और कई जगह बैरिकेडिंग की गई. खुश्बू पाठक आरा से पटना आ रही थी तभी बिहटा पुलिस ने उन्हें रोक लिया और थाने ले गई. प्रदर्शन को आगे बढ़ने से रोकने के लिए प्रशासन ने बैरिरेडिंग कर रखा था. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर वाटर कैनन भी तैनात किए गए थे.

 


इसी बीच पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच नोकझोंक भी हुई. छात्र नेता रिंकल यादव, जो पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार भी रह चुके हैं, को पुलिस ने जबरन घसीटते हुए वाहन में बैठाया. 

 

प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए कई महिला अभ्यर्थियों को घसीटा.  इस पर छात्रों ने कहा कि हम शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर सिर्फ अपनी आवाज सरकार तक पहुंचाना चाहते थे पर हमारे साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया गया.  छात्रों ने आरोप लगाया कि जो छात्र मौके पर पहुंच रहा था पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने भेज रही थी. 


इस विवाद के बीच बिहार के शिक्षा मंत्री ने कहा कि कुछ तत्व अभ्यर्थियों को उकसा रहे है. आंदोलन को राजनीतिक रूप देने की कोशिश की जा रही है. मंत्री ने कहा कि सरकार TRE-4 को लेकर लगातार काम कर रही है. जल्द ही नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा. उन्होंने अभ्यर्थियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की. उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी आंदोलन छोड़ तैयारी पर ध्यान दें. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही