Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रेजरी घोटाला: आरोपियों से पूछताछ का अंतिम दिन, मेडिकल जांच के बाद फिर होगी पूछताछ

Ranchi: चर्चित ट्रेजरी घोटाला मामले में गिरफ्तार आरोपियों से सीआईडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) की पूछताछ जारी है. शुक्रवार को पूछताछ का अंतिम दिन माना जा रहा है. इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर आरोपियों को वापस भेजा जाएगा. पूछताछ से पहले सभी आरोपियों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच के बाद उन्हें फिर से सीआईडी कार्यालय लाया जाएगा
Advertisement
Advertisement

Ranchi: चर्चित ट्रेजरी घोटाला मामले में गिरफ्तार आरोपियों से सीआईडी की विशेष जांच टीम (एसआईटी) की पूछताछ जारी है. शुक्रवार को पूछताछ का अंतिम दिन माना जा रहा है. इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर आरोपियों को वापस भेजा जाएगा.

 

पूछताछ से पहले सभी आरोपियों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल जांच के बाद उन्हें फिर से सीआईडी कार्यालय लाया जाएगा. इसके बाद जांच अधिकारी उनसे मामले से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर दोबारा पूछताछ करेंगे.

 

सूत्रों के अनुसार, गुरुवार को एसआईटी ने सुबह करीब 11 बजे से शाम 6 बजे तक आरोपियों से लंबी पूछताछ की थी. जांच के दौरान वित्तीय लेन-देन, दस्तावेजों पर हस्ताक्षर और राशि निकासी की प्रक्रिया को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां सामने आई हैं.

 

जांच एजेंसी को मिले शुरुआती इनपुट के आधार पर एक सिपाही की भूमिका संदेह के घेरे में बताई जा रही है. पूछताछ में यह जानने की कोशिश की जा रही है कि राशि निकासी की पूरी प्रक्रिया कैसे संचालित की गई और इसमें किन-किन लोगों की भागीदारी थी.

 

सीआईडी की टीम बैंक खातों, लेन-देन के रिकॉर्ड और अन्य वित्तीय दस्तावेजों की भी गहन जांच कर रही है. अधिकारियों का मानना है कि मामले की तह तक पहुंचने के लिए अभी कई महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाना बाकी है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही