Search

 
 
 

सखुआ महोत्सव पर ओटीसी ग्राउंड में पौधरोपण, रांची को हरा-भरा बनाने की मुहिम

Ranchi : नगर निगम क्षेत्र को हरा-भरा और पर्यावरण के लिहाज से बेहतर बनाने की दिशा में पहल शुरू हो गई है. सोमवार को शहर में चलाए जा रहे सखुआ महोत्सव के तहत ओटीसी ग्राउंड परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिलकर पौधे लगाए.
 

Ranchi : नगर निगम क्षेत्र को हरा-भरा और पर्यावरण के लिहाज से बेहतर बनाने की दिशा में पहल शुरू हो गई है. सोमवार को शहर में चलाए जा रहे सखुआ महोत्सव के तहत ओटीसी ग्राउंड परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मिलकर पौधे लगाए.


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर दूरदर्शन रांची के समन्वयक अमन कुमार पहुंचे. उन्होंने सखुआ का पौधा लगाकर नगर निगम की इस पहल की सराहना की. उन्होंने कहा कि रांची को हरा-भरा बनाने के लिए इस तरह के अभियान जरूरी हैं और इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी होनी चाहिए.


कार्यक्रम में मेयर रोशनी खलखो, डिप्टी मेयर नीरज कुमार, वार्ड पार्षद संजय कुमार और वरिष्ठ पत्रकार दिलीप कुमार समेत कई लोगों ने पौधरोपण किया.


इस मौके पर मेयर रोशनी खलखो ने कहा कि सखुआ महोत्सव सिर्फ पौधे लगाने का अभियान नहीं है, बल्कि लोगों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने की एक कोशिश है.


नगर निगम की ओर से शहर के अलग-अलग इलाकों में पौधे लगाए जा रहे हैं और लोगों से इन पौधों की देखभाल करने की भी अपील की जा रही है.


मेयर ने कहा कि रांची की पहचान एक हरे-भरे शहर के रूप में और मजबूत हो, इसके लिए नगर निगम लगातार काम कर रहा है. उन्होंने कहा कि पौधा लगाना जितना जरूरी है, उतना ही जरूरी उसे बड़ा होने तक उसकी देखभाल करना भी है. यह जिम्मेदारी सिर्फ नगर निगम की नहीं, बल्कि शहर के हर नागरिक की है.


उन्होंने कार्यक्रम में शामिल जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, स्थानीय लोगों और अन्य सहयोगियों का आभार जताया. उन्होंने कहा कि लोगों की भागीदारी से ही रांची को सही मायने में एक हरित शहर बनाया जा सकता है.

 

नगर निगम की ओर से बताया गया कि सखुआ महोत्सव-2026 के तहत शहर के अलग-अलग हिस्सों में चरणबद्ध तरीके से पौधरोपण किया जा रहा है. इसके साथ ही लोगों को पेड़ों के महत्व, उनकी देखभाल और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया जा रहा है.

 

नगर निगम का यह अभियान आने वाले दिनों में भी जारी रहेगा, ताकि रांची को और ज्यादा हरा-भरा, सुंदर और पर्यावरण-अनुकूल शहर बनाया जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही