Ranchi News: रांची में लगातार हो रही बारिश से जीवन अस्त-व्यस्त हो गई है. तेज हवा-पानी की वजह से कई इलाकों में पेड़ गिर गए. पेड़ गिरने से लोगों की परेशानी बढ़ गई. रास्ते में लोगों का चलना मुश्किल हो गया. घटना की सूचना पर निगम की टीम ने मोर्चा संभाला और गिरे हुए पेड़ों को हटाया, इसके साथ ही कमजोर व झुके हुए पेड़ की टहनियों को काटकर हटाया.
इसे भी पढ़ें:
नगर निगम क्षेत्र के एजी मोड़, हवाई नगर रोड, सेंट्रल स्कूल रोड डोरंडा, हरमू बाईपास-सैटेलाइट चौक, ऑद्रे हाउस के पास, कांके रोड, इरगु टोला, पहाडी मंदिर लेन, सेक्टर-3 धुर्वा, सेक्टर-4 धुर्वा, चिरौंजी, बरियातू हिल व्यू हॉस्पिटल के पास, डीएवी नंदराज के पास, पटेल चौक हरमू भूतनाथ मंदिर हरमू, मिशन चौक, थरपकना चौक, जेल चौक, संत फ्रांसिस स्कूल के पास, सदर थाना, हटिया कब्रिस्तान के पास, एदलहातू, पल्लवी कॉन्वेंट के पास, डोरंडा साउथ ऑफिस पाडा एवं भाभा नगर कोकर पेड़ों एवं पेड़ों की डालियां गिर गई. जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई.
सूचना मिलते ही नगर निगम की हॉर्टिकल्चर शाखा एवं स्वच्छता शाखा की टीमें पहुंचे. इन स्थलो पर स्थलों पर पहुंचकर गिरे हुए पेड़ों एवं डालियों को हटाया. इसके साथ ही झुके हुए पेड़ों की डालियों की छंटाई की गई.
बारिश और तेज हवा के दौरान नागरिक इन बातों का रखें ध्यान:
- तेज बारिश और हवा के दौरान पेड़ों के नीचे या कमजोर झुके हुए पेड़ों के आसपास खड़े न रहें.
- अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें और सुरक्षित स्थान पर रहें.
- वाहन को पेड, बिजली के खंभे या कमजोर संरचनाओं के नीचे पार्क न करें.
- गिरे हुए बिजली के तार या उनके संपर्क में आए पेड़ों से दूरी बनाए रखें और उन्हें स्वयं हटाने का प्रयास न करें.
यदि कहीं पेड़, पेड़ की डाली या झुका हुआ पेड़ दिखाई दे तो तत्काल रांची नगर निगम के 24x7 टोल-फ्री नंबर 1800-570-1235 पर सूचना दें.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

