Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

14 फरवरी से असेका के खुखडाडीह में आदिवासी सम्मेलन, अंतिम चरण में तैयारी

ओलचिकी के सौ साल पूरा होने पर पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित खुखडाडीह ओलचिकी स्कूल में दो दिवसीय 59वीं आदिवासी वार्षिक सम्मेलन 14 फरवरी से होने जा रहा है.
Advertisement
Advertisement

Jadugoda: ओलचिकी के सौ साल पूरा होने पर पूर्वी सिंहभूम जिले के जादूगोड़ा मुख्य मार्ग पर स्थित खुखडाडीह ओलचिकी स्कूल में दो दिवसीय 59वीं आदिवासी वार्षिक सम्मेलन 14 फरवरी से होने जा रहा है. इस आदिवासी सम्मेलन का आयोजन असेका नामक संस्था कर रही है. सम्मेलन में पश्चिम बंगाल,  उड़ीसा, झारखंड, बिहार व असम से करीब 500 प्रतिनिधि भाग लेंगे. 

 

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी और बैजू मुर्मू (धाड़ दिशोम देश परगना) शामिल होंगे. इसकी जानकारी असेका के महासचिव शंकर सोरेन, मुखिया पलटन मुर्मू ,बुधराम हेंब्रम, राम दास मुर्मू ने संयुक्त रूप से दी. 

 

उन्होंने बताया कि, इस आदिवासी सम्मेलन में संथाली को राज्य भाषा घोषित करने, ओलचिकी शिक्षकों की बहाली समेत केजी से लेकर पीजी तक ओलचिकी भाषा की पढ़ाई की मांग सरकार के सामने जाएगी. वहीं, इस सम्मेलन का समापन 15 फरवरी को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ होगा. जिसमें बंगाल के प्रसिद्ध गायक सिंगराई सोरेन की सुर संगीत गूंजेंगी. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही