Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Ranchi News: मोरहाबादी में फिल्मों के जरिए दिखी आदिवासी संस्कृति, युवाओं ने जाना फिल्म मेकिंग का हुनर

विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान में चल रहे आदिवासी महोत्सव में झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JFDCL) की ओर से खास फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया.
Advertisement
Advertisement
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें

Ranchi: विश्व आदिवासी दिवस के मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान में चल रहे आदिवासी महोत्सव में झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (JFDCL) की ओर से खास फिल्म स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया. अमर शहीद चांद-भैरव मुर्मू मंडप में हुए कार्यक्रम में आदिवासी जीवन, संस्कृति, परंपरा और सामाजिक मुद्दों पर बनी कई शॉर्ट फिल्मों का प्रदर्शन किया गया.

इसे भी पढ़ें: 

कार्यक्रम में सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के हेड ऑफ डिपार्टमेंट शुक्रांतो मजूमदार, शिलाजीत सान्याल, नीलांजन बनर्जी, अभिनेत्री कल्याणी खत्री और फिल्म निर्देशक बीजू टोप्पो व निरंजन कुजूर मौजूद रहे.

 

दिखाई गई फिल्मों में EPIL, PANCHABHUTA, PAHADA KUDUK, BURO GHAR, THE GIRL WHO LIVED IN THE LOO, LONG LOST HOME, SONDHAYNI, ANGEN, PAPAYA, SARI SARJOM, LADY TARZEN, EDPA KANA, MAN MELODY और DOLLS शामिल थीं. फिल्मों को देखने के लिए बड़ी संख्या में युवा और अलग-अलग कॉलेजों के छात्र पहुंचे.

 

कार्यक्रम में फिल्म मेकिंग में करियर को लेकर पैनल डिस्कशन भी हुआ. सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट के शुक्रांतो मजूमदार ने साउंड प्रोडक्शन के क्षेत्र में करियर के अवसरों की जानकारी दी. उन्होंने फिल्म से जुड़े कोर्स, तकनीकी ट्रेनिंग और रोजगार के विकल्पों के बारे में बताया.

 

शिलाजीत सान्याल ने कहा कि फिल्म मेकिंग से जुड़े प्रोफेशनल कोर्स युवाओं को अपने सपने पूरे करने का मौका दे रहे हैं. झारखंड के कई युवा इस क्षेत्र में अपनी पहचान बना रहे हैं.

 

फिल्म निर्देशक निरंजन कुजूर ने अपने अनुभव युवाओं के साथ साझा किए. उन्होंने युवाओं से रचनात्मक सोच, मेहनत और लगातार सीखने पर ध्यान देने की अपील की.

 

पंचायत फेम अभिनेत्री कल्याणी खत्री ने भी युवाओं से बातचीत की. उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन, मेहनत और लगातार प्रयास जरूरी है. उन्होंने अपने संघर्ष और अनुभव भी युवाओं के साथ साझा किए.

 

आयोजकों के अनुसार 10 अगस्त को युवाओं के लिए विशेष मास्टर क्लास आयोजित की जाएगी. इसमें फिल्म निर्माण से जुड़े विशेषज्ञ युवाओं से सीधे बातचीत करेंगे और उन्हें फिल्म बनाने की बारीकियों के बारे में जानकारी देंगे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही