Search

 
 
 

आदिवासी नेता डॉ. कार्तिक उरांव को केशव महतो ने दी श्रद्धांजलि

महान आदिवासी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक डॉ. कार्तिक उरांव जी की जयंती पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की
 

Ranchi : महान आदिवासी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और समाज सुधारक डॉ. कार्तिक उरांव जी की जयंती पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.

 

इस अवसर पर केशव महतो ने कहा कि डॉ. कार्तिक उरांव न केवल झारखंड के गौरव थे, बल्कि वे एक ऐसे जननायक थे. जिन्होंने आदिवासी समाज को शिक्षा, समानता और आत्मसम्मान की दिशा में आगे बढ़ाया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी उनके बताए रास्ते पर चलकर सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की भावना को मजबूत कर रही है.

 

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे कार्तिक उरांव जी के विचारों को हर गांव और समुदाय तक पहुंचाएं ताकि उनके सपनों का झारखंड साकार हो सके.कार्यक्रम में रवीन्द्र सिंह, राकेश कुमार सिन्हा, सतीश पॉल मुंजनी, सूर्यकान्त शुक्ला सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी ने पुष्प अर्पित कर अपने श्रद्धा-सुमन समर्पित किए

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही