Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

UG Sem-2 का परिणाम जल्द जारी करने की मांग, आदिवासी छात्र संघ ने रांची विवि को सौंपा ज्ञापन

आदिवासी छात्र संघ के नामकुम प्रखंड अध्यक्ष निशांत तिर्की के नेतृत्व में छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपकर यूजी सत्र 2023–27 सेमेस्टर-2 का परिणाम पत्र जल्द जारी करने की मांग की.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : आदिवासी छात्र संघ के नामकुम प्रखंड अध्यक्ष निशांत तिर्की के नेतृत्व में छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल ने रांची विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपकर यूजी सत्र 2023–27 सेमेस्टर-2 का परिणाम पत्र जल्द जारी करने की मांग की.

 

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि परिणाम जारी नहीं होने के कारण कई छात्र छात्रवृत्ति (स्कॉलरशिप) फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं, जिससे उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही छात्रों ने यूजी सत्र 2018–2021 के सेकेंड स्पेशल जेनेरिक पेपर का परिणाम भी शीघ्र घोषित करने की मांग की, ताकि विद्यार्थियों की आगे की पढ़ाई में किसी तरह की बाधा न आए.

 

आदिवासी छात्र संघ ने इसे गंभीर मामला बताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को तीन दिन का अल्टीमेटम दिया है. छात्रों का कहना है कि यदि तय समय के भीतर समस्या का समाधान नहीं किया गया तो संघ उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा.

 

इस पर रांची विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि मामले को संज्ञान में ले लिया गया है और यूजी सेमेस्टर-2 का परिणाम पत्र जल्द जारी किया जाएगा. इस दौरान प्रभु टोप्पो, संजू उरांव, उत्तम टोप्पो, अभिषेक उरांव, रोबिन एक्का सहित अन्य छात्र मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही