Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आदिवासी छात्र संघ ने DSPMU के नवनियुक्त वीसी का किया स्वागत, शैक्षणिक गतिविधि बहाल करने की मांग

DSPMU के नव नियुक्त कुलपति राजीव मनोहर से आदिवासी छात्र संघ ने शिष्टाचार मुलाकात कर स्वागत किया. अध्यक्ष विवेक तिर्की की नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने स्वागत किया
Advertisement
Advertisement

Ranchi : DSPMU के नव नियुक्त कुलपति राजीव मनोहर से आदिवासी छात्र संघ ने शिष्टाचार मुलाकात कर स्वागत किया. अध्यक्ष विवेक तिर्की की नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने स्वागत किया.इस अवसर पर आदिवासी छात्र संघ की ओर से कुलपति को पारंपरिक आदिवासी गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया. वहीं संघ की उपाध्यक्ष दीपा कच्छप ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया.

 

मुलाकात के दौरान अध्यक्ष विवेक तिर्की ने नव नियुक्त कुलपति को ज्ञापन सौंपते हुए विश्वविद्यालय की वर्तमान शैक्षणिक स्थिति से अवगत कराया. उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से विश्वविद्यालय में ताला बंदी के कारण सभी छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बाधित हो रही है.

 

साथ ही विश्वविद्यालय में मिड सेमेस्टर परीक्षाएं भी चल रही थीं, लेकिन ताला बंदी के कारण विद्यार्थियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. इससे नियमित कक्षाएं और परीक्षाएं दोनों प्रभावित हो रही हैं, जिससे विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है.

 

अध्यक्ष विवेक तिर्की ने कुलपति से आग्रह किया कि जल्द से जल्द विश्वविद्यालय में शैक्षणिक गतिविधियों को सामान्य किया जाए, ताकि छात्रों की पढ़ाई सुचारु रूप से चल सके और विश्वविद्यालय की गरिमा बनी रहे.

 

नव नियुक्त कुलपति प्रो. राजीव मनोहर ने छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया कि अब DSPMU के किसी भी छात्र-छात्रा को पढ़ाई को लेकर परेशानी नहीं होने दी जाएगी. उन्होंने कहा कि 14 मार्च 2026 से विश्वविद्यालय में सभी कक्षाएं नियमित रूप से संचालित होंगी, तथा वे स्वयं भी विश्वविद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक व्यवस्था की निगरानी करेंगे.

 

इस अवसर पर आदिवासी छात्र संघ के सचिव अमित टोप्पो, उप-कोषाध्यक्ष पायल बाण्डो, मनीष उरांव, प्रकाश भगत, दिनेश उरांव, अजीत महतो, अनिता तिर्की, आशीष टोप्पो, रोहित उरांव, उत्तम उरांव, सृष्टि तिर्की, लालेश्वर उरांव, आलोक तिर्की, शिव उरांव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही