Search

 
 
 

निगम की कार्रवाई के बाद आदिवासियों का छलका दर्द, बोले - अपनी ही जिला में हो गये बेघर

नगर निगम अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बसे लोगों पर लगातार कार्रवाई कर रही है. मंगलवार को खादगढ़ा बस स्टैंड के सामने चुनुवा टोली में कई लोगों के घर जेसीबी से तोड़ दिया गया. इस मौके पर आधा दर्जन से अधिक लोग बेघर हो गए. घर को टूटते देख लोगों के आंखों में दर्द स्पष्ट रूप से देखा जा रहा था. लोगों ने बताया कि 40-50 वर्षों की गाढ़ी कमाई की सारी पूंजी घर बनाने में लगा दी.
 

Ranchi: नगर निगम अवैध रूप से सरकारी जमीन पर बसे लोगों पर लगातार कार्रवाई कर रही है. मंगलवार को खादगढ़ा बस स्टैंड के सामने चुनुवा टोली में कई लोगों के घर जेसीबी से तोड़ दिया गया. इस मौके पर आधा दर्जन से अधिक लोग बेघर हो गए. घर को टूटते देख लोगों के आंखों में दर्द स्पष्ट रूप से देखा जा रहा था. लोगों ने बताया कि 40-50 वर्षों की गाढ़ी कमाई की सारी पूंजी घर बनाने में लगा दी.

इसे भी पढ़ें - 

 


आज नगर निगम गरीब देखकर घर उजाड़ने पहुंच गया. ऐसा हालात में न वार्ड पार्षद और न ही महापौर का सहयोग मिल रहा है, अपनी ही राजधानी में पराए बन गए. इसी घर से कई लोगों का शादी हुआ और कई बेटियां बहु बनकर चली गई, घर में नगर निगम का बिजली कनेक्शन, राशन कार्ड समेत अन्य जरुरी दस्तावेज होने के बाद भी आज एस्बेस्टस घरों को तोड़ दिया गया. 

मालूम हो पिछले दिनों नगर निगम ने घर खाली करने का अल्टिमेटम दिया था, इसे लेकर महापौर से भी मुलाकात की गई. बावजूद इसके आज नगर निगम ने जेसीबी से घर तोड़ दिए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही