Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी आभा कुमारी के निधन पर श्रद्धांजलि व शोकसभा

Latehar: स्थानीय जिला खेल स्टेडियम स्थित वॉलीबॉल खेल मैदान में राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी आभा कुमारी (14) के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर लोगों ने नम आंखों से उन्‍हें अपनी श्रद्धांजलि दी गयी.
Advertisement
Advertisement

Latehar: स्थानीय जिला खेल स्टेडियम स्थित वॉलीबॉल खेल मैदान में राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी आभा कुमारी (14) के असामयिक निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया. इस मौके पर लोगों ने नम आंखों से उन्‍हें अपनी श्रद्धांजलि दी गयी. बता दें कि शुक्रवार को आभा का आकस्मिक निधन हो गया था. उसे सिर और पेट दर्द की शिकायत के बाद सदर अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था. 


चिकित्‍सकों ने उसे जांच के बाद मृत घोषित कर दिया था. लातेहार जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन द्वारा आयोजित शोक सभा में जिला खेल पदाधिकारी लातेहार अविनेश कुमार त्रिपाठी, लातेहार जिला वालीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष पंकज तिवारी, कोषाध्यक्ष नीरज कुमार, एथलेटिक्स प्रशिक्षक आलोक कुमार सिंह, वॉलीबॉल प्रशिक्षक प्रवीण मिश्रा, जिम ट्रेनर आसिफ अली, बैडमिंटन कोच वाहिद अंसारी एथलीट कोच कमल कुमार समेत डे बोर्डिंग वॉलीबॉल प्रशिक्षण केंद्र, बालक बालिका वॉलीबॉल, बैडमिंटन और आवासीय एथलेटिक्स के सैकड़ो खिलाड़ी ने भाग लिया. 


जिला खेल पदाधिकारी लातेहार श्री त्रिपाठी ने कहा कि बहुत ही दुखद है, जिस खिलाड़ी को कल तक हम सभी इस ग्राउंड में खेलते हुए देखे, आज वह हमारे बीच नहीं है. उन्होंने खिलाड़ियों से सेहत का ध्यान और छोटी-छोटी तकलीफों को माता-पिता और प्रशिक्षक से शेयर करने की बात कही. 


कहा कि आभा कुमारी की स्मृति में 29 अप्रैल को वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष श्री तिवारी ने कहा कि आभा की असमायिक मृत्यु लातेहार ही नहीं बल्कि पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. जितनी तेजी से इस खिलाड़ी ने अपना नाम राज्य और देश स्तर पर बढ़ाया था, हम सभी लातेहारवासियों को इस खिलाड़ी से काफी उम्मीद थी. लेकिन होनी को कोई नहीं टाल सकता है.  मिश्रा ने बताया कि आभा 2024 से वॉलीबॉल खेलना प्रारंभ किया था. 


आभा राज्य स्तर की कई प्रतियोगिताओं में लातेहार जिला को विजेता और उपविजेता होने का गौरव प्रदान किया था. झारखंड राज्य सब जूनियर बालक बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता में झारखंड का बेस्ट अटैकर का खिताब अपने नाम किया था. 2025-26 में तीन राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में झारखंड राज्य का प्रतिनिधित्व भी किया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही