Giridih News: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को बुधवार को गिरिडीह प्रेस क्लब में श्रद्धांजलि दी गई. प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश सिन्हा और महासचिव अरविंद कुमार सहित अन्य लोगों ने दिवंगत मंत्री की तस्वीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. पत्रकारों ने दो मिनट का मौन रखकर शोक व्यक्त किया.
इसे भी पढ़ें:
मौके पर अध्यक्ष राकेश सिन्हा ने कहा कि मंत्री जी गिरिडीह के पत्रकारों के हित में कार्य करते थे. रांची, धनबाद की तरह गिरिडीह में भी प्रेस क्लब बनाने पर रुचि ले रहे थे और उसे अमलीजामा पहनाने के लिए प्रयासरत भी थे.
वहीं महासचिव अरविंद कुमार ने कहा कि मंत्री जी के प्रयास से गिरिडीह का विकास हो रहा था. पत्रकारों के प्रति भी वह हमेशा संवेदनशील रहते थे. इस मौके पर पत्रकारों में कोषाध्यक्ष लक्ष्मी अग्रवाल, नरेश सुमन, रमेश प्रभाकर, प्रमोद चौधरी, सुरेन्द्र सिन्हा, सूरज सिन्हा, अमरनाथ सिन्हा सहित अन्य कई पत्रकार मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

