Search

 
 
 

त्रिकुट रोपवे हादसा मामले में दीपक प्रकाश ने CM को लिखा पत्र, जांच में देरी पर उठाए सवाल

झारखंड के राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर देवघर के त्रिकुट रोपवे हादसे में जांच की धीमी गति और कथित लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं.
 

Ranchi : झारखंड के राज्यसभा सांसद और भाजपा नेता दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर देवघर के त्रिकुट रोपवे हादसे में जांच की धीमी गति और कथित लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं.

सांसद ने अपने पत्र में कहा है कि 10 अप्रैल 2022 को हुए इस हादसे के चार वर्ष बाद भी जांच प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी है और पीड़ित परिवार अब तक न्याय से वंचित हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि मामले में प्रभावशाली लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है.

 

पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि मोहनपुर थाना कांड संख्या 53 2022 में केवल जमानती धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था और अब तक चार्जशीट सीमित आरोपियों तक ही सिमटी हुई है. सांसद ने सवाल उठाया कि जांच में उन लोगों को शामिल नहीं किया गया जिनके खिलाफ प्रारंभिक जांच में भी संदेह पाया गया था.

 

दीपक प्रकाश ने यह भी कहा कि जांच पदाधिकारी के बयान के अनुसार कुछ निर्णय वरीय पुलिस अधिकारियों के मौखिक निर्देश पर लिए गए, जिससे जांच की पारदर्शिता पर सवाल खड़े होते हैं. उन्होंने इसे गंभीर प्रशासनिक लापरवाही बताया.

 

सांसद ने मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कराने, दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय करने, पूरक जांच पूरी करने और सभी दोषियों पर कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है. उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड पर्यटन विकास निगम द्वारा लगाए गए जुर्माने की वसूली भी अब तक नहीं हो सकी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही