Dhanbad News: तोपचांची थाना क्षेत्र के वाटर बोर्ड ओवरब्रिज के समीप मंगलवार को ट्रक और कंटेनर के बीच जोरदार टक्कर हो गई. हादसे में ट्रक चालक घायल हो गया. घटना के बाद कंटेनर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. घायल ट्रक चालक को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, साहुबहियार (तोपचांची) पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज किया गया.
इसे भी पढ़ें:
जानकारी के अनुसार ट्रक में रेलवे के पार्ट-पुर्जे लदे थे. ट्रक डुमरी की ओर से कोलकाता की तरफ जा रहा था. बताया जा रहा है कि ट्रक रॉन्ग साइड से चल रहा था. इसी दौरान कोलकाता की ओर से बगोदर जा रहे कंटेनर से वाटर बोर्ड ओवरब्रिज के पास उसकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई. घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. हादसे के कारण कुछ देर के लिए आवागमन भी प्रभावित हुआ.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

