Search

 
 
 

यूक्रेन युद्ध जारी रहने पर ट्रंप निराश, कहा, पुतिन से अच्छे संबंध, पर वह युद्ध क्यों जारी रखे हुए हैं...

ट्रंप ने कहा कि यह युद्ध उनके(पुतिन) लिए बहुत बुरा रहा है. पुतिन चार साल से उस युद्ध को जारी रखे हुए है,  जिसे उन्हें एक सप्ताह में जीत लेना चाहिए था. उन्होंने लगभग डेढ़ लाख सैनिक खो दिये हैं. ट्रंप ने इसे भयानक युद्ध करार दिया.
 

Washington :  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यूक्रेन युद्ध के जारी रहने पर निराशा जाहिर की है. उन्होंने कहा कि मैं बहुत निराश हूं. ट्रंप ने कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उनके बीच बहुत अच्छे संबंध रहे थे. शायद अब भी हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने आश्चर्य व्यक्त किया कि आखिर वह इस युद्ध(यूक्रेन) को क्यों जारी रखे हुए हैं. वह व्हाइट हाउस में बोल रहे थे

 

 

ट्रंप ने कहा कि यह युद्ध उनके(पुतिन) लिए बहुत बुरा रहा है. पुतिन चार साल से उस युद्ध को जारी रखे हुए है,  जिसे उन्हें एक सप्ताह में जीत लेना चाहिए था. उन्होंने लगभग डेढ़ लाख सैनिक खो दिये हैं. ट्रंप ने इसे भयानक युद्ध करार दिया.

 

उन्होंने कहा कि सेकंड वर्ल्ड वार के बाद से मौतों के मामले में यह सबसे बड़ी घटना है.  मैंने आठ(युद्ध) का निपटारा किया है. मौतों के मामले में सबसे बड़ी घटना (यूक्रेन युद्ध) यही है. ट्रंप ने कहा कि मुझे लगता है कि भारत और पाकिस्तान में भी युद्ध को बहुत संभावनाएं थीं. लेकिन हमने इसमें बहुत अच्छा काम किया. ट्रंप का इशारा था कि उन्होंने भारत-पाक युद्ध रुकवाया.    

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही