Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ट्रंप का ईरान पर गुस्सा फूटा, कहा,  लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर सीजफायर, मिडिल ईस्ट में न्यूक्लियरआर्म्ड सबमरीन तैनात

ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सीजफायर को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर बताये जाने पर पलटवार किया है. गालिबफ ने अमेरिका को चेतावनी दी कि तेहरान किसी भी हमले का जवाब देने के लिए तैयार है और सक्षम है. सभी विकल्प खुले हुए हैं. ईरानी सेना किसी भी हमले का निर्णायक जवाब देंगी.
Advertisement
Advertisement

Washington :  ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबफ ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा सीजफायर को लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर बताये जाने पर पलटवार किया है. गालिबफ ने अमेरिका को चेतावनी दी कि तेहरान किसी भी हमले का जवाब देने के लिए तैयार है और सक्षम है. सभी विकल्प खुले हुए हैं. ईरानी सेना किसी भी हमले का निर्णायक जवाब देंगी.

 

 
गालिबफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. हमारी आर्म्ड फोर्स किसी भी आक्रमण का करारा जवाब देने को तैयार हैं. इसी बीच पेंटागन ने घोषणा की है कि अमेरिका ने मिडिल ईस्ट के पास न्यूक्लियर-आर्म्ड सबमरीन तैनात की है.

 


खबर है कि  ईरान ने भी हल्की पनडुब्बियों को होर्मुज स्ट्रेट में तैनात किया है. बता दें कि  ट्रंप ने सोमवार 11 मई को ईरान के नये परमाणु प्रस्ताव को कचरे का एक टुकड़ा करार देते हुए खारिज कर दिया.

 


उन्होंने व्हाइट हाउस में आयोजित कार्यक्रम में कहा, युद्धविराम लाइफ सपोर्ट पर है. उन्होंने कहा कि  ईरान पहले इस बात पर सहमत हुआ था कि हाल ही में अमेरिकी सैन्य हमलों से क्षतिग्रस्त संवर्धन (एनरिचमेंट) सुविधाओं से परमाणु धूल हटाने की अनुमति देगा, लेकिन बाद में वह अपने रुख पर कायम नहीं रहा. 

 


ट्रंप के अनुसार बाद में ईरानी अधिकारी इस समझौते से पीछे हट गये क्योंकि वे लिखित में नहीं आना चाहते थे. ट्रंप ने कहा कि उनका साफ प्लान है. ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होना चाहिए. उन्होंने तंज कसा, जैसे डॉक्टर आये और कहे कि आपके मरीज के बचने की सिर्फ एक प्रतिशत संभावना है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही