Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पश्चिम बंगाल : CEC अग्रवाल, IAS सुब्रत गुप्ता की नियुक्ति पर कांग्रेस, टीएमसी ने चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाये

टीएमसी की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने एक्स पर पोस्ट भाजपा पर हमला किया. लिखा कि तथाकथित न्यूट्रल अंपायर को बंगाल में भाजपा सरकार के शीर्ष नौकरशाह के पद से नवाजा गया है. क्या अब भी कोई गंभीरता से मानेगा कि बंगाल चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष थे? यह बेहद शर्मनाक कदम है.
Advertisement
Advertisement

Kolkata  :  CM सुवेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल में SIR कराने वाले चुनाव अधिकारी मनोज अग्रवाल को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है. इस क्रम में रिटायर्ड IAS अधिकारी सुब्रत गुप्ता को मुख्यमंत्री के सलाहकार नियुक्त किये गये है.

 

 

बता दें कि सुब्रत गुप्ता SIR के दौरान ऑब्जर्वर नियुक्त किये गये थे. दोनों की नियुक्ति विपक्षी दलों खास कर कांग्रेस और टीएमसी को रास नहीं आया है.  कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने भाजपा को चुनाव में फायदा पहुंचाया.

 

 

कांग्रेस  महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया. दोनों नियुक्तियां ECI और भाजपा के बीच खुली मिलीभगत और सांठगांठ को दर्शाती हैं. आरोप लगाया कि यह इस बात का प्रमाण हैं कि ECI निष्पक्ष नहीं था. उसने पूरी तरह से भाजपा फायदा पहुंचाने के इरादे से काम किया.

 

जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान SIR  के तहत 27 लाख लोगों को वोट करने से रोक दिया गया.  टीएमसी नेता साकेत गोखले ने इन नियुक्तियों को बेशर्मी भरा करार दिया.

 

एक्स पर पोस्ट कर गोखले ने कहा, भाजपा  और ECI चुनाव चोरी करने के मामले में खुलेआम एक साथ आ रहे हैं.   उन्होंने अदालतों पर भी सवाल उठाया.

 

टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने तंज कसते हुए इसे एक संयोग  करार दिया. टीएमसी की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने एक्स पर पोस्ट भाजपा पर हमला किया.

 

 लिखा कि तथाकथित न्यूट्रल अंपायर को बंगाल में भाजपा सरकार के शीर्ष नौकरशाह के पद से नवाजा गया है. क्या अब भी कोई गंभीरता से मानेगा कि बंगाल चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष थे? यह बेहद शर्मनाक कदम है.

 

  

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  
 
 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही