Search

 
 
 

ट्रंप के 'भारत हेलहोल है' वाले बयान पर भड़का ईरान, “कल्चरल डिटॉक्स” लेने की दी सलाह

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान ''भारत और चीन हेलहोल  (बहुत खराब जगह) है'' पर ईरान ने पलटवार किया है. ईरान के मुंबई स्थित मिशन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रंप को “कल्चरल डिटॉक्स” लेने की सलाह दी है.
 

Lagatar Desk : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान ''भारत और चीन हेलहोल  (बहुत खराब जगह) है'' पर ईरान ने पलटवार किया है. ईरान के मुंबई स्थित मिशन ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ट्रंप को “कल्चरल डिटॉक्स” लेने की सलाह दी है.

 

ईरान ने अपने पोस्ट पर लिखा है कि शायद किसी को ट्रंप के लिए एक तरफा सांस्कृतिक डिटॉक्स बुक करना चाहिए. तंज कसते हुए आगे लिखा कि शायद इससे उनकी फालतू की बकवास कम हो जाएगी. साथ ही ईरान ने ट्रंप को भारत आकर देखने और फिर बोलने की सलाह दी है. इस पोस्ट के साथ महाराष्ट्र की खूबसूरत तस्वीरें भी साझा की गईं हैं. 

 

 

ऐसे शुरू हुआ विवाद

विवाद की शुरुआत तब हुई जब ट्रंप ने एक पोस्ट में कंजरवेटिव पॉडकास्ट होस्ट माइकल सैवेज के विचारों को साझा किया. इस पोस्ट में अमेरिका के जन्मसिद्ध नागरिकता कानून की आलोचना करते हुए भारत और चीन के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया. साथ ही भारतीय टेक इंडस्ट्री और अंग्रेजी भाषा को लेकर भी सवाल उठाए गए. 

 

केंद्र सरकार ने जताई नाराजगी

इस बयान पर भारत सरकार ने कड़ा ऐतराज जताया. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंधीर जायसवाल ने इसे गलत और अनुचित बताया. उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान भारत-अमेरिका संबंधों की वास्तविकता को नहीं दर्शाते, जो पारस्परिक सम्मान और साझा हितों पर आधारित हैं.

 

विवाद बढ़ने पर अमेरिकी दूतावास ने दी सफाई

हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने भी इस पर चिंता व्यक्त की. विवाद बढ़ने के बाद भारत स्थित अमेरिकी दूतावास की ओर से सफाई दी गई. प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रपति पहले भी भारत को एक महान देश बता चुके हैं और दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्व के बीच अच्छे संबंध हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही