Ranchi News : ट्यूलिप हॉस्पिटल ने सिविल सर्जन की ओर से जारी शो-कॉज नोटिस की निर्धारित समय-सीमा पूरी हो गई है. इसके बावजूद अस्पताल प्रबंधन की ओर से अब तक प्रशासन को लिखित जवाब नहीं मिला है.
अस्पताल प्रबंधन ने अपना पक्ष रखने के लिए एक से दो दिन का अतिरिक्त समय मांगा है. प्रबंधन ने अधिकारियों को जल्द ही लिखित जवाब देने की बात कही है. अस्पताल की ओर से लिखित जवाब मिलने के बाद प्रशासन आगे की कार्रवाई पर निर्णय लेगा.
गौरतलब है कि ट्यूलिप हॉस्पिटल में मरीजों और उसके परिजनों से मारपीट मामले की जांच के बाद अस्पताल का लाइसेंस निलंबित किया गया था. इस कार्रवाई पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने सवाल उठाए हैं. IMA का कहना था कि कार्रवाई से पहले अस्पताल को अपना पक्ष रखने का पूरा मौका दिया जाना चाहिए था.
हालांकि सिविल सर्जन के अनुसार, अस्पताल को पहले ही शो-कॉज नोटिस जारी कर जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय दिया गया था. फिलहाल IMA या JHANSA के किसी प्रतिनिधि ने अधिकारियों से मुलाकात कर अपना पक्ष नहीं रखा है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

