Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बदल गया Twitter का Logo, अब नीली चिड़िया की जगह दिखने लगा DOGE

LagatarDesk :  एलन मस्क ने ट्विटर में एक और बड़ा बदलाव कर दिया. इस बार मस्क ने ट्विटर का लोगो (Logo) ही चेंज कर दिया. अब तक ट्विटर का लोगो ब्लू बर्ड (नीली चिड़िया) थी. लेकिन एलन मस्क ने इसे बदल कर डॉज कर दिया है. कंपनी ने सोमवार रात को अपने लोगो में बदलाव किया है. एक तरफ इस बदलाव के बाद जहां यूजर्स काफी हैरान और हैरान नजर आये. दूसरी तरफ डॉज के ट्विटर लोगो बनने से क्रिप्टोमार्केट में डॉजकॉइन में 26.40 फीसदी की तेजी आयी है. डॉजकॉइन की कीमत बढ़कर 0.0982 डॉलर हो गयी है. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/corporation-sent-proposal-to-district-administration-to-get-rid-of-ranchi-city-jam/">रांची

शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए निगम ने जिला प्रशासन को भेजा प्रस्ताव)

मस्क ने ट्वीट की गाड़ी चला रहे डॉगी की तस्वीर

एलन मस्क ने सोमवार रात करीब 12:20 बजे एक फोटो ट्वीट किया. जिसमें एक डॉगी कार की ड्राइविंग सीट पर बैठा हुआ है और वह ट्रैफिक पुलिस को अपना लाइसेंस दिखा रहा है. इस लाइसेंस में नीली चिड़िया (ट्विटर का पुराना लोगो) की फोटो है. जिसके बाद डॉगी ट्रैफिक पुलिस से कह रहा है कि यह पुरानी फोटो है. एलन मस्क ने जब तक ट्वीट नहीं किया था, तब तक यूजर्स हैरान और परेशान थे. हालांकि एलन मस्क ने ट्विटर का लोगो बदलने के बाद एक और ट्वीट किया. जिसमें उन्होंने लिखा कि वादे के मुताबिक.

अचानक नीली चिड़िया की जगह डॉग को देखकर परेशान और हैरान हो गये यूजर्स

एलन मस्क के ट्वीट से पहले सोमवार रात को अचानक यूजर्स को अपने ट्विटर अकाउंट पर नीली चिड़िया की जगह एक कुत्ता (डॉगी) नजर आने लगा. इस लोगो को देखकर यूजर्स हैरान हो गये. सभी तरह-तरह के कयास लगा रहे थे. लेकिन एलन मस्क ने ट्वीट के बाद यूजर्स की सारी शंका दूर हो गयी. सभी को स्पष्ट हो गया कि ट्विटर ने अपना लोगो बदल दिया है. देखते ही देखते ट्विटर पर #DOGE ट्रेंड करने लगा. इसे भी पढ़ें : स्थापना">https://lagatar.in/latehar-could-not-take-the-shape-of-the-district-even-after-two-decades-of-establishment/">स्थापना

के दो दशक बीत जाने के बाद भी जिले का स्वरूप नहीं ले सका लातेहार

`डॉगी` को लेकर मस्क ने पहले भी दिये थे संकेत

बता दें कि एलन मस्क ने डॉगी को लेकर पहले भी संकेत दिये थे. मस्क ने फरवरी 2023 में एक फोटो ट्वीट की थी. उसके कैप्शन में मस्क ने लिखा था कि ट्विटर के नये सीईओ कमाल के हैं. फोटो में एक कुत्ता ट्विटर के सीईओ की कुर्सी पर बैठा था. उसके आगे टेबल पर एक पेपर भी रखा था. जिसमें इस कुत्ते का नाम फ्लोकी लिखा गया था और नीचे उसकी पोस्ट चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर लिखी गयी थी. इस पेपर पर ट्विटर का लोगो यानी नीली चिड़िया थी. हालांकि तब किसी ने नहीं सोचा था कि मस्क ट्विटर का वर्षों पुराना लोगो बदलने जा रहे हैं. इसे भी पढ़ें : जिला">https://lagatar.in/special-on-latehar-district-foundation-day-even-after-22-years-of-formation-of-the-district-not-a-single-factory-could-open/">जिला

स्थापना दिवस विशेष: 22 वर्षों बाद भी लातेहार में नहीं खुल सका एक भी कारखाना

Dogecoin को लेकर Elon Musk पर चल रहा मुकदमा

बता दें एलन मस्क शुरू से ही Dogecoin के सपोर्टर रहे हैं, जो एक मीम क्रिप्टोकरेंसी है. ट्विटर के लोगो में जो कुत्ता नजर आ रहा है वो शिबा इनु प्रजाति का है. मौजूदा समय में डॉजकॉइन को लेकर एलन मस्क 258 मिलियन डॉलर के मुकदमे का सामना कर रहे हैं. आरोप है कि मस्क ने डॉजकॉइन को बढ़ावा देने के लिए एक पिरामिड स्कीम चलायी थी. हालांकि बाद में उनके वकीलों ने फाइलिंग में मस्क के ट्वीट्स को मजाक बताया था.

साइमन ऑक्सले ने बनाया था ट्विटर का लोगो

ट्विटर को जुलाई 2006 में लॉन्च किया गया था. जैक डॉर्सी, नोआ ग्लास, इवान विलियम्स और बिज स्टोन ने इसकी स्थापना की थी. ट्विटर के संस्थापकों का कहना था कि ये एक लाउड स्पेस प्लेटफॉर्म है और चिड़िया को शांति का प्रतीक माना जाता है. इसलिए इसका लोगो ऐसा रखा गया. इस नीली चीड़िया का नाम लैरी टी बर्ड है. जिसका नाम मशहूर बास्केटबॉल खिलाडी लैरी बर्ड के नाम पर रखा गया. ट्विटर का ओरिजिनल लोगो साइमन ऑक्सले (Simon Oxley) ने बनाया था. जिसे उन्होंने आईस्टॉक (iStock) वेबसाइट पर बेचने के लिए ऑफर किया था. इस लोगो को ट्विटर ने 15 डॉलर में खरीदा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही