Search

 
 
 

Ranchi News: पिठोरिया में घर में घुसकर लूटपाट के दो आरोपी गिरफ्तार

Ranchi News: पुलिस टीम ने छापेमारी कर लूटपाट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. इस घटना का मुख्य आरोपी बबन खान उर्फ दिलशाद खान को चोरी के सामान पकड़ा गया.
 
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Ranchi News: राजधानी रांची के पिठौरिया थाना क्षेत्र में हथियार के बल पर घर में घुसकर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. घटना 26 अक्टूबर की रात करीब 12 बजे ग्राम चौली उलातु की है, जहां संजय केशरी के घर में बबन खान उर्फ दिलशाद खान और खुर्शीद राय अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ घातक लोहे के डंडे लेकर घुसे और आभूषण समेत नकदी लूटकर फरार हो गए.

इसे भी पढ़ें:

मामले में पिठौरिया थाना कांड संख्या 111/26 दर्ज कर थाना प्रभारी सतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी की. इस दौरान प्राथमिकी अभियुक्त बबन खान उर्फ दिलशाद खान को चोरी के सामान बेचकर मिले 2 हजार रुपये के साथ गिरफ्तार किया गया. वहीं, अप्राथमिकी अभियुक्त भोदु शेख के पास से लूट का VIVO 1610 एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया गया.

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया पूरी की है. मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही