Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Simdega News: घर में चोरी करने के दो आरोपी गिरफ्तार, 30 लाख का सामान बरामद

सिमडेगा पुलिस को अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने झारखंड और छत्तीसगढ़ में सक्रिय एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर पांच गृहभेदन एवं चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है.
Advertisement
Advertisement
सिमडेगा जिला की खबरें

Simdega: सिमडेगा पुलिस को अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस ने झारखंड और छत्तीसगढ़ में सक्रिय एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर पांच गृहभेदन एवं चोरी की घटनाओं का खुलासा किया है.

इसे भी पढ़ें: 

गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोना-चांदी के आभूषण, नकद राशि, चोरी में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल तथा औजार बरामद किए गए हैं.

Uploaded Image

चोरी की घटनाओं का खुलासा करती पुलिस

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वरीय पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर छत्तीसगढ़ के तपकारा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर अनिकेत टोप्पो (19 वर्ष) एवं सैफ अली (22 वर्ष) को गिरफ्तार किया.

 

पूछताछ में दोनों ने सिमडेगा थाना कांड संख्या 92/2026 में राहुल कुमार सिंह के घर हुई चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. उनकी निशानदेही पर चोरी के आभूषण, मोटरसाइकिल और चोरी के औजार बरामद किए गए.

 

जांच के दौरान आरोपियों ने सिमडेगा थाना क्षेत्र के सलडेगा बराबरपानी स्थित राशन दुकान में हुई चोरी (कांड संख्या 87/2026) में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की. इस मामले में चोरी गया राशन भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

 

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गुमला जिले के करुंडी, फसिया और आनंद नगर क्षेत्रों में भी घरों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूल की. पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से गुमला जिले के तीन चोरी के मामलों का भी सफल उद्भेदन हुआ है.

 

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपी पहले भी कई चोरी के मामलों में संलिप्त रहे हैं. इनके खिलाफ कुरडेग थाना तथा तपकारा थाना में वर्ष 2023 के कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

 

सिमडेगा पुलिस के अनुसार, इस कार्रवाई से अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के दो सदस्यों की गिरफ्तारी के साथ कुल पांच गृहभेदन एवं चोरी के मामलों का खुलासा हुआ है. दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही