Search

 
 
 

Ranchi News: RSS ऑफिस में पेट्रोल बम से हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS)के कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित एसआईटी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
 

Ranchi: रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS)के कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमला करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर गठित एसआईटी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

 

सूत्रों के अनुसार, मंगलवार रात बाइक सवार दो युवकों ने कार्यालय परिसर की ओर जलता हुआ पेट्रोल बम फेंका और मौके से फरार हो गए थे. घटना के बाद सिटी एसपी पारस राणा और ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी के नेतृत्व में टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान की.

 

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को रांची से भागने के दौरान दबोच लिया. फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और पुलिस इस घटना में किसी बड़े साजिश की आशंका की जांच कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही