Search

 
 
 

Jamshedpur News: एनएच-33 पर 24 किलो गांजे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Jamshedpur News: पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर एनएच-33 स्थित दादा गैरेज के पास छापेमारी की. मौके पर दो संदिग्ध तीन बैग के साथ मिले. पुलिस ने दोनों को रोककर बैगों की जांच की तो गांजे के पैकेट बरामद हुए. जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया.
 
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Jamshedpur News: पूर्वी सिंहभूम जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपी एनएच-33 स्थित दादा गैरेज के पास तीन बैग में गांजा लेकर मौजूद थे. पुलिस ने जब बैगों की तलाशी ली तो उनमें 17 पैकेट गांजा मिला. इसका कुल वजन 23.940 किलोग्राम बताया गया है. पुलिस के अनुसार, गांजे की यह खेप बिहार भेजने की तैयारी थी.

 

इस कार्रवाई की शुरुआत वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. ऐहतेशाम वकारिब को मिली गुप्त सूचना से हुई. सूचना में बताया गया था कि कुछ लोग भारी मात्रा में गांजा लेकर बिहार जाने वाले हैं. इसके बाद एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया. सिटी एसपी ललित मीणा के मार्गदर्शन में पटमदा डीएसपी के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम बनाई गई.

इसे भी पढ़ें:

पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर एनएच-33 स्थित दादा गैरेज के पास छापेमारी की. मौके पर दो संदिग्ध तीन बैग के साथ मिले. पुलिस ने दोनों को रोककर बैगों की जांच की तो गांजे के पैकेट बरामद हुए. जांच के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और गांजा समेत अन्य सामान जब्त कर लिया गया.

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बागबेड़ा निवासी 20 वर्षीय संतोष कुमार उर्फ संतोष लोधी और परसुडीह के मकदूमपुर रोड नंबर-2 निवासी 37 वर्षीय पूटलू भूमिज के रूप में हुई है.

 

पुलिस के मुताबिक, संतोष कुमार के पास से 12 पैकेट में 15.450 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. उसके पास से ओपो कंपनी का एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन और 1200 रुपये नकद भी मिले. वहीं, दूसरे आरोपी पूटलू भूमिज के पास से पांच पैकेट में 8.497 किलोग्राम गांजा और 1000 रुपये नकद बरामद किए गए.

 

इस तरह पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से कुल 17 पैकेट में 23.940 किलोग्राम गांजा, एक मोबाइल फोन और 2200 रुपये नकद जब्त किए हैं. दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है. पुलिस अब इस मामले में तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही