Search

 
 
 

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने के दो आरोपी साक्ष्य के अभाव में बरी

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में ट्रायल फेस कर रहे दो आरोपियों को पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है. जिन्हें बरी किया गया है, उनमें उस्मान अंसारी और इमरान अंसारी शामिल हैं.
 

Ranchi :  नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में ट्रायल फेस कर रहे दो आरोपियों को पॉक्सो की विशेष कोर्ट ने साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया है. जिन्हें बरी किया गया है, उनमें उस्मान अंसारी और इमरान अंसारी शामिल हैं.

 

बता दें कि यह मामला चान्हों थाना क्षेत्र के करकट गांव का है. घटना के संबंध में बताया गया है कि 11 अप्रैल 2022 की रात नाबालिग पीड़िता के मोबाइल पर एक फोन आया था. पीड़िता फोन करने वाले को पहचानती थी.

 

फोन आने पर पीड़िता जैसे ही घर से बाहर निकली, वैसे ही पास में खड़े तीन लड़कों ने उसका मुंह दबाया और उसे सुनसान जगह पर ले गए. इसके बाद तीनों ने बारी-बारी से पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया.

 

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी थी कि इस बारे में किसी को बताया तो उसे काटकर कुआं में फेक देंगे. साथ ही पीड़िता के पिता पर ट्रक चढ़ाकर जान से मारने की भी धमकी दी थी. 

 

धमकी के कारण पीड़िता ने डर से घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी. कुछ दिन बाद पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद परिजन थाना पहुंचकर मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी.

 

प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जिसमे एक नाबालिग था. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही