Search

रांची एयरपोर्ट से बेंगलुरु भागने की फिराक में थे दो आरोपी, CISF ने किया गिरफ्तार

Ranchi: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से बेंगलुरु भागने की कोशिश कर रहे दो आरोपियों को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की टीम ने सतर्कता दिखाते हुए पकड़ लिया. दोनों संदिग्ध फ्लाइट पकड़कर शहर छोड़ने की तैयारी में थे, लेकिन समय रहते उन्हें हिरासत में ले लिया गया. बाद में दोनों को एयरपोर्ट थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया.
 
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों पर बिहार के गया जी जिले में मारपीट की एक घटना में शामिल होने का आरोप है. घटना के बाद गया में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी. इसके बाद दोनों आरोपी वहां से निकलकर रांची पहुंचे और बेंगलुरु जाने की योजना बना रहे थे. सूचना मिलने पर CISF ने बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर निगरानी बढ़ा दी. 

संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर दोनों युवकों को रोककर पूछताछ की गई. जांच के दौरान उनकी पहचान मोहम्मद अरशद रेहान और मोहम्मद शाहबाज आलम के रूप में हुई.

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि दोनों आरोपी गया में दर्ज मामले के बाद पुलिस कार्रवाई से बचने के लिए राज्य छोड़कर भागने की कोशिश कर रहे थे. फिलहाल एयरपोर्ट थाना पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई जा रही है.

रांची पुलिस ने इस मामले की सूचना गया पुलिस को भी दे दी है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को आगे की कार्रवाई के लिए गया पुलिस के सुपुर्द किए जाने की तैयारी की जा रही है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही