Search

 
 
 

पाकुड़ कोर्ट से फरार हुए दो आरोपी गिरफ्तार

जिले में कोर्ट की न्यायिक हिरासत से फरार हुए दो दोषियों को एसपी पाकुड़ के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. फरार दोषियों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर की गई.
 

Pakur : जिले में कोर्ट की न्यायिक हिरासत से फरार हुए दो दोषियों को एसपी पाकुड़ के निर्देश पर गठित विशेष छापेमारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. फरार दोषियों की गिरफ्तारी गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्य के आधार पर की गई. 

 

उल्लेखनीय है कि बीते 7 जनवरी को अमडापाड़ा थाना कांड संख्या-04/2019 के चार अभियुक्तों ने कोर्ट आत्मसमर्पण किया था. इस मामले में अदालत द्वारा चारों अभियुक्तों को दोषी करार दिया गया था.

 

फैसला सुनाए जाने के तुरंत बाद, इस कांड के चार दोषियों में से दो दोषी शिवधन मोहली और नोरेन मोहली न्यायिक हिरासत से फरार हो गए थे, जिससे न्यायालय परिसर में हड़कंप मच गया था. जिसके बाद पुलिस ने गुरुवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही