Search

 
 
 

Jamshedpur News: जुबली पार्क के पास महिला से चेन छिनतई मामले में दो गिरफ्तार

जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में जुबली पार्क के पास महिला से हुई चेन छिनतई की वारदात का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है.
 
लोह नगरी जमशेदपुर की खबरें

Jamshedpur: जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में जुबली पार्क के पास महिला से हुई चेन छिनतई की वारदात का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है. मामले में पुलिस ने राहुल गोप उर्फ बल्ले और आमिर सरफराज को गिरफ्तार किया गया है. साथ ही उनके पास से छीना गया सिटी गोल्ड का चेन और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद की है.

Uploaded Image

सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 31 जुलाई की रात जुबली पार्क स्थित रौनक फास्ट फूड के सामने सूरज दास की पत्नी चंदना दास से बाइक सवार बदमाशों ने चेन छीन ली थी. घटना के बाद साकची थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई.

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (नगर) और नगर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई. टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली. तकनीकी साक्ष्यों और अन्य इनपुट के आधार पर पुलिस ने राहुल गोप उर्फ बल्ले और आमिर सरफराज को गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें: 

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने चेन छिनतई की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की. राहुल गोप के पास से छीना गया सिटी गोल्ड का चेन बरामद हुआ, जबकि आमिर सरफराज के घर से वारदात में इस्तेमाल की गई काले रंग की हीरो मोटरसाइकिल (JH05CV-6640) जब्त की गई.

 

गिरफ्तार राहुल गोप उर्फ बल्ले सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा गौड़ बस्ती का रहने वाला है. वहीं आमिर सरफराज भालूबासा मुस्लिम बस्ती का निवासी है.

 

पुलिस के मुताबिक राहुल गोप के खिलाफ सीतारामडेरा, गोलमुरी, आजादनगर और एमजीएम थाना में लूट, रंगदारी, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट समेत कई मामले दर्ज हैं. आमिर सरफराज के खिलाफ भी साकची और सोनारी थाना में लूट से जुड़े मामले पहले से दर्ज हैं.

 

पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि दोनों अन्य छिनतई और लूट की घटनाओं में भी शामिल रहे हैं या नहीं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही