Search

 
 
 

रांची-खूंटी मार्ग पर एंटी क्राइम चेकिंग के दौरान हथियार के साथ दो गिरफ्तार

एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर 26 सितंबर की शाम को रांची-खूंटी पथ पर स्थित बारह माईल चौक के पास संध्या गश्ती दल द्वारा एंटी क्राइम चेकिंग लगाई गई थी. चेकिंग के दौरान, रात लगभग 10:25 बजे खूंटी की ओर से एक तेज रफ्तार मोटरसाईकिल आते दिखी.
 

Ranchi : एसएसपी राकेश रंजन के निर्देश पर 26 सितंबर की शाम को रांची-खूंटी पथ पर स्थित बारह माईल चौक के पास संध्या गश्ती दल द्वारा एंटी क्राइम चेकिंग लगाई गई थी. चेकिंग के दौरान, रात लगभग 10:25 बजे खूंटी की ओर से एक तेज रफ्तार मोटरसाईकिल आते दिखी. 

Uploaded Image

गश्ती दल को देखते ही मोटरसाइकिल सवार कुछ दूरी पर रुक गए और वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगे. गश्ती दल में मौजूद सशस्त्र बल के सहयोग से मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्तियों को तुरंत पकड़ लिया गया.

 

पकड़ने के बाद, दोनों व्यक्तियों के शरीर और मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति के कंधे पर टंगे बैग की तलाशी ली गई. तलाशी के क्रम में, मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति के बैग से गमछे में बंधा हुआ एक लोडेड देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया. पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान लापुंग के रहने वाले लुकस होरो और कोकर के नितेश केरकेट्टा के रूप में हुई.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही