Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दो बाइक लुटेरे चढ़े पुलिस के हत्थे, मुख्य आरोपी गिरफ्त से बाहर

Advertisement
Advertisement

Koderma: तिलैया डैम की पुलिस ने आज दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इन पर बाइक चोरी का आरोप लगाया गया है. इनकी शिनाख्त 23 वर्षीय प्रेम कुमार चंद्रवंशी पिता महावीर राम साकिन, डोयाडीह थाना तिलैया और 21 वर्षीय गुड्डू विश्वकर्मा पिता बंधन विश्वकर्मा साकिन राजपूत मोहल्ला गुम्मो थाना तिलैया के रुप में की गई है. आपको बता दें कि रामजी कुमार पिता हरि महतो ने चंदवारा थाना में बाइक छिनतई का मामला दर्ज कराया था. जिसमें लिखा था कि 14 मई 2021 को रात के लगभग 11 बजे तितिरचांच से तिलैया डैम जाने वाली पक्की सड़क डीवीसी फॉरेस्ट टर्निंग के पास रोककर बाइक की लूट का जिक्र है. इसमें तीन लोगों ने उनके साथ मारपीट की और उनकी ग्लैमर बाइक को लूट लिया था. जिसका नंबर जेएच-12-एच 1359 है. इस घटना को लेकर चंदवारा थाना में कांड संख्या 51/21 दिनांक 15/05/2021 को धारा 392 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया था. इसी कांड के अनुसंधान के क्रम में इन दोनों की गिरफ्तारी की गई.

इसे भी पढ़ें- बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-negligence-of-officers-50400-sack-wheat-drenched-in-goods-shed-for-24-hours/70232/">बोकारो

: अधिकारियों की लापरवाही, 24 घंटें से गुड्स शेड पर भींग रहा 50400 बोरी गेहूं

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/22.jpg"

alt="" class="wp-image-70418" width="1014" height="676"/>
पुलिस ने बरामद की बाइक

लूट की बाइक बरामद, तीसरे आरोपी की तलाश

गिरफ्तार प्रेम कुमार चंद्रवंशी एवं गुड्डू विश्वकर्मा ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. इन लोगों की निशानदेही पर लूटी गई मोटरसाइकिल को पुलिस ने बरामद कर लिया है. गिरफ्तार दोनों लोगों ने बताया कि उक्त कांड में मुख्य रूप से प्रभात सिंह पिता स्वर्गीय सतीश सिंह राजपूत मोहल्ला गुमो थाना तिलैया का नाम शामिल है. हालांकि ये आरोपी शख्स फिलहाल फरार है. मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. इस घटना में प्रयोग किए गए अपाचे मोटरसाइकिल जिसका नंबर JH-12L- 6272 है को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है.

इसे भी पढ़ें- घरों">https://lagatar.in/rain-water-entering-homes-builders-accused-of-blocking-the-way/70372/">घरों

में घुस रहा बरसात का पानी, बिल्डरों पर रास्ता रोकने का आरोप

[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही