Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जगन्नाथपुर मंदिर हत्याकांड में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, अन्य संदिग्ध से पूछताछ जारी

राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में कल देर रात बिरसा मुंडा की हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में शामिल दो अपराधियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं, एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में रखा गया है.
Advertisement
Advertisement

Ranchi: राजधानी रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र स्थित जगन्नाथपुर मंदिर में कल देर रात बिरसा मुंडा की हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में शामिल दो अपराधियों को रांची पुलिस ने गिरफ्तार किया है. वहीं, एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को हिरासत में रखा गया है. 

 

हिरासत में रखे गए व्यक्ति से पुलिस पूछताछ कर रही है. इस हत्याकांड के बाद रांची पुलिस की टीम ने आज सुबह तीन संदिग्ध चोरों को हिरासत में लिया था. जिसमें एक चोर ने पुलिस को बताया था कि हमने देर रात मंदिर में प्रवेश किया था, लेकिन इस वारदात को अंजाम नहीं दिया था.

 

पुलिस की गहनता से पूछताछ करने के बाद दो लोगों ने अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. वहीं, एक अन्य संदिग्ध चोर से पूछताछ जारी है. पुलिस ने इस मामले में नगद रुपया भी बरामद किया है.

 

आपको बता दें कि कल (गुरुवार) ग्यारह बजे रात्रि को जगन्नाथ मंदिर में तैनात गार्ड बिरसा मुंडा की हत्या कर दी गई थी. बिरसा मुंडा मंदिर परिसर में सो रहे थे. इस दौरान चोरों ने मंदिर में प्रवेश किया और चाकू से गोद कर हत्या कर दी. जिसके बाद चोरों ने मंदिर में रखे दान पेटी का ताला तोड़कर 5 लाख से अधिक नगद चुरा कर फरार हो गए थे.

 

इस घटना के बाद आज आदिवासी संगठनों ने जमकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और सड़क जाम कर अपना विरोध जताया था. इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, अन्य संदिग्ध से पूछताछ जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही