Search

 
 
 

Ramgarh News: डीएवी बरकाकाना में दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय स्पोर्ट्स शुरू

डीएवी बरकाकाना में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. जिसमें कराटे, जूडो, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, हैंडबॉल, स्केटिंग जैसे महत्वपूर्ण खेलों का आयोजन किया जा रहा है.
 
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh: डीएवी बरकाकाना में दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. जिसमें कराटे, जूडो, बॉक्सिंग, बैडमिंटन, हैंडबॉल, स्केटिंग जैसे महत्वपूर्ण खेलों का आयोजन किया जा रहा है. इस आयोजन में आठ विद्यालयों से लगभग 300 बच्चे शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें: 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रंजय सिंहा महाप्रबंधक बरका सयाल का स्वागत तिलक लगाकर विद्यालय की बच्चियों ने किया. इसके पश्चात गणमान्य अतिथियों संजीव झा एसओपी बरका सयाल, अभय कुमार डीईओ रामगढ़ श्रेया भार्गव मोटिवेशनल एजुकेटर, विपिन राय प्राचार्य सह एआरओ डीएवी हेहल केके सिंह प्राचार्य कोडरमा, विकास कुमार बनर्जी प्राचार्य केदला का स्वागत हरित पौध देकर किया गया. डीएवी रजरप्पा, डीएवी कोडरमा, डीएवी आरा कुजू, डीएवी गिद्दी, डीएवी तापीन, डीएवी बरही,  डीएवी गुमो, डीएवी बरकाकाना के बच्चों ने मार्च पास में भाग लिया.

Uploaded Image

डीएवी बरकाकाना की बच्चियों के द्वारा स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया. मुख्य अतिथि एवं गणमान्य अतिथियों के साथ प्राचार्य महोदय ने वैदिक मंत्रों के साथ दीप प्रज्वलित किया. उसके पश्चात डीएवी गान प्रस्तुत किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना पर प्रस्तुत किए गए नृत्य से किया गया. विद्यालय की बच्चियों ने मनमोहन नृत्य प्रस्तुत किया.

 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने यह बतला कि डीएवी बरकाकाना इस क्षेत्र का उत्कृष्ट विद्यालय है. पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए डीएवी बरकाकाना इस सुदूर कोयलांचल में पूर्ण भूमिका निभाती है.

 

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य  बलराम कुमार झा ने कहा कि खेल में पुरस्कार लाना ही महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि जो बच्चे खेल में भाग लेते हैं, उनकी भूमिका को कम नहीं आंका जा सकता. जो बच्चे हार कर जाते हैं वो सचमुच में कुछ हारते नहीं बल्कि कुछ नया सीख कर जाते हैं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही