Search

 
 
 

BIT मेसरा में दो दिवसीय ‘दीपोत्सव 2026’ का आयोजन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ स्वच्छता का संदेश

Ranchi News: उत्सव के दूसरे दिन विद्यार्थियों के लिए ‘दिवाली वर्स’ के तहत कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. डांस क्लब के सदस्यों ने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से समां बांध दिया. वहीं, लाइव बैंड की प्रस्तुति ने विद्यार्थियों का मनोरंजन किया.
 
BIT मेसरा में दीपोत्सव

Ranchi News: बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान (BIT), मेसरा में लियो क्लब की ओर से स्पिक मैके और ध्वनि क्लब के सहयोग से दो दिवसीय दीपावली-पूर्व उत्सव ‘दीपोत्सव 2026’ का आयोजन किया गया. इस दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मनोरंजक खेलों और सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. 

इसे भी पढ़ें:

इस दौरान लियो क्लब और लायंस क्लब, रांची के संयुक्त प्रयास से हॉस्टल-14 (आरएस हॉस्टल) में सेनेटरी वेस्ट डिस्पोजल इन्सिनरेटर मशीन का उद्घाटन किया गया. इसका उद्देश्य छात्रावास परिसर में मासिक धर्म स्वच्छता को बढ़ावा देना और इस्तेमाल किए गए सैनिटरी उत्पादों का सुरक्षित तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करना है.

 

उत्सव के दूसरे दिन विद्यार्थियों के लिए ‘दिवाली वर्स’ के तहत कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं. डांस क्लब के सदस्यों ने अपनी ऊर्जावान प्रस्तुति से समां बांध दिया. वहीं, लाइव बैंड की प्रस्तुति ने विद्यार्थियों का मनोरंजन किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही