Search

 
 
 

रांची में दो दिवसीय ई-चालान कैंप, 691 चालान का निपटारा

रांची में मोटर वाहन अधिनियम उल्लंघन से जुड़े चालानों के निपटारे के लिए 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय विशेष कैंप लगाया गया. यह कैंप जिला परिवहन कार्यालय और यातायात पुलिस के संयुक्त सहयोग से आयोजित हुआ.
 

Ranchi : रांची में मोटर वाहन अधिनियम उल्लंघन से जुड़े चालानों के निपटारे के लिए 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय विशेष कैंप लगाया गया. यह कैंप जिला परिवहन कार्यालय और यातायात पुलिस के संयुक्त सहयोग से आयोजित हुआ.

 

दो दिनों में कुल 691 ई-चालान का निपटारा किया गया, जिनमें से 253 ऑफलाइन और 438 ऑनलाइन मोड से पूरे किए गए. इस दौरान सरकार को 6,66,700 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ.

 

अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के कैंप का मुख्य उद्देश्य लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने और समय पर चालान जमा करने के लिए जागरूक करना है.

 

परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि सड़क पर अनुशासन और सुरक्षा बनी रहे. विभाग ने यह भी कहा कि आगे भी ऐसे आयोजन समय-समय पर किए जाएंगे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही