Search

 
 
 

CCL में दो दिवसीय ‘सूचना का अधिकार अधिनियम’ प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) मुख्यालय में 18 और 19 नवंबर को दो दिवसीय ‘सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम मानव संसाधन विभाग द्वारा एमटीसी, एचआरडी में आयोजित हुआ.
 

Ranchi : सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) मुख्यालय में 18 और 19 नवंबर को दो दिवसीय ‘सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005’ पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. यह कार्यक्रम मानव संसाधन विभाग द्वारा एमटीसी, एचआरडी में आयोजित हुआ. उद्घाटन सत्र में निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए सूचना का अधिकार कानून के महत्व के बारे में बताया.

 

प्रशिक्षण नवीन महेश कुमार अग्रवाल (रजिस्ट्रार, दादा रामचंद बाखरू सिंधू महाविद्यालय, नागपुर) ने दिया. उन्होंने इससे पहले भी सीआईएल की कई सहायक कंपनियों में ऐसे सत्र लिए हैं.

 

कार्यक्रम के उद्घाटन में जीएम (एचआरडी) एम.एफ. हक ने अतिथियों का स्वागत किया और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं. कुल 88 कर्मचारियों ने इस प्रशिक्षण में हिस्सा लिया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही