Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिला खेल पदाधिकारियों के लिए दो दिवसीय वेबिनार का आयोजन, 38 प्रतिभागी लेंगे भाग

Ranchi : राज्य के सभी जिला खेल पदाधिकारियों एवं खेल संघों के चयनित पदाधिकारियों के लिए दो दिवसीय कार्यशाला सह वेबिनार का आयोजन किया जा रहा है.  खेलकूद एवं युवाकार्य निदेशालय झारखंड के तत्वाधान में 4 और 5 मार्च को मरंग गोमके जयपाल सिंह एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में वेबिनार होगा. कार्यक्रम का उद्घाटन 4 मार्च को एडीजी आरके मलिक करेंगे. (पढ़ें, BREAKING">https://lagatar.in/breaking-ed-recovers-rs-3-crore-belonging-to-suspended-ias-pooja-singhal-from-izhar-ansaris-hideout-in-hazaribagh/">BREAKING

: ईडी ने हजारीबाग में इजहार अंसारी के ठिकाने से निलंबित IAS पूजा सिंघल से जुड़े तीन करोड़ बरामद किए)

रांची विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में ठहरेंगे सभी प्रतिभागी

बता दें दो दिवसीय वेबिनार का विषय "The Challenges and Approaches to Ensuring Good Governance in Sports" है. इस कार्यशाला में राज्य के 20 जिला खेल पदाधिकारी, खेल संघों के 16 चयनित पदाधिकारी और जेएसएसपीएस के 2 पदाधिकारी समेत कुल 38 प्रतिभागी भाग लेंगे. इन प्रतिभागियों के रहने की व्यवस्था रांची विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में की गयी है. इस कार्यशाला में इच्छुक प्रखंड विकास पदाधिकारियों के लिए ऑनलाइन भागीदारी की भी व्यवस्था की गयी है. इसे भी पढ़ें : नवाजुद्दीन">https://lagatar.in/wife-made-serious-allegations-on-nawazuddin-siddiqui-shared-the-video/">नवाजुद्दीन

सिद्दीकी पर पत्नी ने लगाये गंभीर आरोप, वीडियो शेयर कर दी जानकारी

डॉ. उमाकांत सिंह होंगे कार्यशाला के प्रमुख वक्ता

कार्यशाला में डॉ. उमाकांत सिंह प्रमुख वक्ता और संचालक के रूप में शामिल होंगे. इसके अलावा शेखर जमुवार तथा झारखंड ओलंपिक संघ एवं एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि डॉ मधुकांत पाठक और खेल निदेशक डॉ सरोजिनी लकड़ा भी वक्ता के रूप में संबंधित विषय पर प्रकाश डालेंगे. ऑनलाइन माध्यम से दो अंतरराष्ट्रीय वक्ता हिला डेविडो और प्रो. मैरीयन कचिम प्रतिभागियों को संबंधित विषय पर अपना लेक्चर देंगे. बता दें निदेशालय द्वारा इसी माह क्रीडा प्रशिक्षकों के लिए भी कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम कराये जाने की योजना है. इसे भी पढ़ें : बड़ी">https://lagatar.in/high-court-directs-dsp-pramod-mishra-to-record-statement-before-ed-hc-bans-arrest/">बड़ी

खबर : हाईकोर्ट से DSP प्रमोद मिश्रा को निर्देश – ED के समक्ष बयान दर्ज करवाएं, HC ने गिरफ्तारी पर लगायी रोक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही