Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

दो बूंद जिंदगी की: पूर्वी सिंहभूम में पल्स पोलियो अभियान 28 जून से

पूर्वी सिंहभूम जिले में 28 से 30 जून तक तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान जिले के 0 से 5 वर्ष तक के ढाई लाख से अधिक बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए दो बूंद दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले में 28 से 30 जून तक तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान जिले के 0 से 5 वर्ष तक के ढाई लाख से अधिक बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए दो बूंद दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है. अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं.

 

सिविल सर्जन ने जिले के सभी प्रखंडों के चिकित्सा पदाधिकारियों को 10 जून तक माइक्रो प्लान तैयार कर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. इससे उन बच्चों की सही संख्या का आकलन किया जा सकेगा जिन्हें पोलियो की खुराक दी जानी है.

 

अभियान जिले के 11 प्रखंडों के 1,595 गांवों में चलाया जाएगा. स्वास्थ्यकर्मी, आंगनबाड़ी सेविकाएं, सहियाएं और स्वयंसेवक मिलकर बच्चों तक पहुंचेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रह जाए.

 

अभियान के पहले दिन विभिन्न पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी. इसके बाद दूसरे और तीसरे दिन स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी जो पहले दिन बूथों तक नहीं पहुंच पाए होंगे.

 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से रेलवे स्टेशन, बस अड्डों, स्कूलों, पंचायत भवनों और विभिन्न बस्तियों में भी विशेष शिविर लगाए जाएंगे. पूरे जिले में तीन हजार से अधिक पोलियो शिविरों के आयोजन की योजना बनाई गई है ताकि अधिक से अधिक बच्चों तक पहुंच सुनिश्चित हो सके.

 


विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने 0 से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाएं. पिछले वर्ष 2025 में जिले में करीब 2.90 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक दी गई थी. इस बार भी व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों का सहयोग लिया जाएगा, ताकि जिले के सभी बच्चों को पोलियो से सुरक्षित रखा जा सके.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही