Search

 
 
 

Gumla News: जमीन विवाद में दो बुजुर्गों की धारदार हथियार से हत्या, चार आरोपी हिरासत में

जिले के जारी थाना क्षेत्र के जरडा पंचायत अंतर्गत मंगरतल्ला गांव में रविवार देर शाम जमीन विवाद को लेकर दो बुजुर्गों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई.
 

Gumla:  जिले के जारी थाना क्षेत्र के जरडा पंचायत अंतर्गत मंगरतल्ला गांव में रविवार देर शाम जमीन विवाद को लेकर दो बुजुर्गों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई. मृतकों की पहचान 60 वर्षीय भूषण उर्फ बसंत खेरवार और 70 वर्षीय बुधराम खेरवार के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई.

 

बताया गया कि घटना के समय दोनों बुजुर्ग बुधराम खेरवार के घर के पास मौजूद थे. इसी दौरान करीब चार लोगों ने अचानक उनपर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडे से हमला कर दिया. हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही जारी थाना प्रभारी शनि कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर सोमवार को सदर अस्पताल गुमला भेजा, जहां पोस्टमार्टम कराया गया.

 

पुलिस की प्रारंभिक जांच में जमीन विवाद की बात सामने आई है. बताया जा रहा है कि दोनों बुजुर्गों का गांव के कुछ लोगों के साथ लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. इसी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है.

 

थाना प्रभारी शनि कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. घटना में शामिल चार आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस हत्या के कारणों और घटना में शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

 

मृतक के परिजन जगदीश असुर ने पुलिस को बताया कि गांव के कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. उन्होंने आरोप लगाया कि इसी विवाद के कारण घटना को अंजाम दिया गया. पुलिस ने जगनाथ खेरवार, नवरत्न खेरवार, जोहर खेरवार और बुध्दा खेरवार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही